UP Police Constable Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 32,679 पुलिस बनने का मौका

UP Police Constable Recruitment 2026: 32,679 पदों पर बंपर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

UP Police Constable Recruitment 2026 Important Dates

उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती निकली है। जिन लोगों का पुलिस बनने का सपना है, उनके लिए UP Police Constable Recruitment 2026 एक बहुत ही अच्छा मौका है। इस बार उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। अगर आप भी यह फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आज ही पूरी जानकारी लेकर आवेदन करें।
अगर आपको फॉर्म भरना है तो आप 31 दिसंबर से 30 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं, बस देर न करें क्योंकि आख़िरी समय पर कभी-कभी वेबसाइट हैंग हो जाती है।

मेरा एक दोस्त था जो सिर्फ 12वीं पास था, लेकिन आज वह पुलिस में है। इसलिए अगर आप भी सिर्फ 12वीं पास हैं और पुलिस बनने का सपना देखते हैं, तो इस भर्ती का फॉर्म बिल्कुल भी मिस मत करना।है।

UP Police Constable Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 31 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026
फॉर्म सुधार तिथि 02 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि अधिसूचना देखें
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले

कुल पदों का विवरण (Vacancy Details)

UP Police Constable Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न यूनिट्स और बटालियन में भर्ती की जाएगी।

UP Police Constable Recruitment 2026 Vacancy Details

पद का नाम पदों की संख्या
कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) 10,469
पीएसी / सशस्त्र पुलिस (पुरुष) 15,131
विशेष सुरक्षा बल (पुरुष) 1,341
महिला बटालियन (केवल महिला) 2,282
घुड़सवार पुलिस (पुरुष) 71
जेल वार्डर (पुरुष) 3,279
जेल वार्डर (महिला) 106
कुल पद 32,679

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)

अगर आपको इस भर्ती का फॉर्म भरना है, तो आपको किसी अच्छे कॉलेज/बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए और अगर आप भारत में कहीं भी रहते हैं, तो आप इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।

UP Police Constable Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आयु सीमा (01/07/2025 के अनुसार)

श्रेणी पुरुष महिला
सामान्य / EWS 18 – 22 वर्ष 18 – 25 वर्ष
OBC / SC / ST 18 – 27 वर्ष 18 – 30 वर्ष

👉 नियमानुसार आयु में अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी शुल्क
जनरल / EWS / OBC ₹400
SC / ST ₹400
भुगतान माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, चालान

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Police Constable Recruitment 2026 में जॉइन करने की प्रक्रिया पूरी तरह सबके सामने और मेरिट बेस पर होगी।

  • लिखित परीक्षा

  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

  • मेडिकल टेस्ट

  • दस्तावेज़ सत्यापन

  • फाइनल मेरिट लिस्ट

How to Apply for UP Police Constable Recruitment 2026

UP Police Constable Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)

फॉर्म भरने से पहले आपको एक बार OTR (One Time Registration) करना होगा। अगर आपने यह पहले कभी कर लिया है, तो आपको फिर से रजिस्ट्रेशन करने की ज़रूरत नहीं है।

स्टेप 1: आपको सबसे पहले UPPRPB की वेबसाइट पर जाना है।
स्टेप 2: सबसे पहले आप यहाँ रजिस्ट्रेशन कर लें, जिसने पहले नहीं किया है सिर्फ वही।
स्टेप 3: उसके बाद आप लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी भरें।
स्टेप 4: आप उसके अपनी शिक्षण की और अपनी सभी जानकारी सही से भरें।
स्टेप 5: उसमें आप अपना फोटो और सिग्नेचर और बाकी सब डॉक्युमेंट अपलोड करें
स्टेप 6: आपको वहां अपने फॉर्म की फीस दिखेगी, उसको ऑनलाइन पे करें।
स्टेप 7: उसके बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल के संभाल के रखें।

ध्यान दें दोस्तों, अगर आपको इसमें थोड़ी भी कोई प्रॉब्लम आ रही हो तो आप मुझे बोलो, मैं आपको ठीक से समझा दूँगा।

UP Police Constable Recruitment 2026 Exam Pattern

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान 150 300
सामान्य हिंदी
संख्यात्मक योग्यता
मानसिक क्षमता / रीजनिंग
कुल 150 300
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी

  • समय: 2 घंटे

सैलरी स्ट्रक्चर (Salary)

UP Police Constable Recruitment 2026 भर्ती होने वाले लोगो को इतना पेमेंट मिलेगा।

विवरण राशि
पे बैंड ₹21,700 – ₹69,100
ग्रॉस सैलरी ₹40,000 – ₹45,000 प्रतिमाह

क्यों खास है UP Police Constable Recruitment 2026?

  • 32,679 पदों की बड़ी भर्ती

  • पुरुष और महिला दोनों के लिए अवसर

  • स्थायी सरकारी नौकरी

  • आकर्षक वेतन और भत्ते

  • सम्मानजनक करियर

ये आपकी लाइफ सुधार सकता है।

UP Police Constable Recruitment 2026 Salary Details

निष्कर्ष

आप अगर सिर्फ 12वीं पास हो और आपको समझना नहीं कि आगे क्या करें, तो आपके लिए UP Police Constable Recruitment 2026 बहुत ही अच्छा मौका है आपकी लाइफ सुधारने का और सरकारी नौकरी का। तो आप देर न करें, आज ही अपना फॉर्म भरें और तैयारी शुरू करें।
अगर आपको और कोई पुलिस भर्ती या कोई भी भर्ती अपडेट चाहिए तो आप हमारे पेज को बुकमार्क करके रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top