12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी | UP Lekhpal Vacancy 2026 – 7,994 पदों पर भर्ती

UP Lekhpal Vacancy 2026: 7,994 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन 29 दिसंबर से शुरू

आज के समय पर सबके घर वालों को लगता है कि उनके बच्चे सरकारी नौकरी करें, तो उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यह सरकारी नौकरी का बहुत बड़ा मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने UP Lekhpal Vacancy 2026 में लेखपाल के लिए कुल मिलाकर 7,994 पदों पर भर्ती निकाली है।

UP Lekhpal Recruitment 2026 Online Apply - Online Avedan Process

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपको यह भर्ती का फॉर्म ज़रूर भरना चाहिए, क्योंकि यह आपके भविष्य को बना सकता है। और इसमें अगर आपको फॉर्म भरना है तो 28 जनवरी 2026 से पहले भर दें, क्योंकि वही अंतिम तारीख है। इसके फॉर्म 29 दिसंबर 2025 से शुरू हुए हैं, इसलिए आप ध्यान रखें कि जल्दी फॉर्म भरें।

जो बच्चे (UP PET 2025) में शामिल हो चुके हैं, उनके लिए यह भर्ती बहुत ही अच्छी मानी जा सकती है।


UP Lekhpal Vacancy 2026 – महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 16 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू 29 दिसंबर 2025
आवेदन व फीस की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026
मुख्य परीक्षा 2026 (संभावित)

मेरे यूपी के भाइयों, आपको यह तारीख ध्यान से देखनी चाहिए।


पदों का विवरण (Category Wise Vacancy)

इस बार सरकार ने मेरे OBC भाइयों और बहनों के लिए ज़्यादा पद निकाले हैं।

वर्ग पदों की संख्या
सामान्य (UR) 3,205
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 2,158
अनुसूचित जाति (SC) 1,679
अनुसूचित जनजाति (ST) 160
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 792
कुल पद 7,994

👉 यूपी सरकार ने इस भर्ती में 1,592 पद सिर्फ लड़कियों के लिए रखे हैं।


UP Lekhpal Salary 2026 - Vetan, DA, HRA aur TA ke Saath Benefits

UP Lekhpal Vacancy 2026 – योग्यता (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता

आपको अगर इस भर्ती का फॉर्म भरना है, तो आपको किसी अच्छे कॉलेज से 12वीं पास होना होगा।
UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

  • SC, ST या OBC उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी।

अगर आप 12वीं पास हो और आपकी उम्र 18 साल से ज़्यादा और 40 साल से कम है, तो आप भाइयों और बहनों यह फॉर्म भर सकते हो।


आवेदन शुल्क (Application Fee)

सरकार ने UP Lekhpal Salary 2026 में सिर्फ 25 रुपये की ऑनलाइन फीस रखी है, जिससे गरीब घर के लड़के-लड़कियां भी यह फॉर्म आसानी से भर सकती हैं। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस तय की गई है।

वर्ग कुल शुल्क
UR / OBC / SC / ST ₹25

UP Lekhpal Salary 2026 – वेतनमान

जो मेरे भाई-बहन इसमें पास होंगे, उनको 7वें आयोग के हिसाब से पे मैट्रिक्स लेवल-3 दिया जाएगा।

  • बेसिक पे: ₹21,700

  • अधिकतम वेतन: ₹69,100

  • इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹30,000 – ₹35,000 प्रति माह

अगर आप इसमें भर्ती होते हैं तो आपको DA, HRA और TA के साथ कुछ और लाभ मिलेगा


UP Lekhpal Exam Syllabus 2026 - Mukhy Vishay aur Exam Pattern

UP Lekhpal Syllabus & Exam Pattern 2026

  • कुल प्रश्न: 100 (Objective Type)

  • कुल अंक: 100

  • समय: 120 मिनट

  • नेगेटिव मार्किंग: ¼ अंक

मुख्य विषय

  • सामान्य हिंदी

  • सामान्य ज्ञान

  • भारतीय इतिहास व संविधान

  • भूगोल व अर्थव्यवस्था

  • उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान

  • कंप्यूटर ज्ञान

  • डेटा इंटरप्रिटेशन


चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Lekhpal Vacancy 2026 में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा:

  1. UP PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

  2. मुख्य लिखित परीक्षा

  3. फाइनल मेरिट लिस्ट

👉 देखो अगर आपको इंटरव्यू से डर लगता है, तो आपके लिए अच्छा है कि इस भर्ती में कोई भी इंटरव्यू नहीं लेते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है।


UP Lekhpal Vacancy 2026 – ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

  2. “All Notifications / Advertisements” पर क्लिक करें

  3. “UP Lekhpal Recruitment 2025-26” चुनें

  4. PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें

  5. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें

  6. ₹25 फीस का ऑनलाइन भुगतान करें

  7. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें


UP Lekhpal Recruitment 2026 Selection Process - Merit Based Chayan

क्यों खास है UP Lekhpal Vacancy 2026?

  • 12वीं पास के लिए शानदार सरकारी नौकरी

  • स्थायी पद और सम्मानजनक वेतन

  • UP PET पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

  • महिलाओं और OBC वर्ग के लिए ज्यादा अवसर


 

निष्कर्ष

देखो भाइयों और बहनों, अगर आप यूपी के हो और आपको समझ नहीं आ रहा कि लाइफ में क्या करें, तो UP Lekhpal Vacancy 2026 आपको एक मौका दे रही है कि आप अपनी ज़िंदगी सुधार सको। आप इसका फॉर्म भरकर सरकारी नौकरी पा सकते हो, इसलिए आपको आज ही अपना फॉर्म भरना चाहिए

और अगर किसी को इससे जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम होती है, तो आप हमसे पूछ सकते हो। मैं सबका जवाब ज़रूर दूँगा। आप कमेंट करो, जैसे ही टाइम मिलेगा मैं आपको रिप्लाई करूँगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top