12वीं पास के लिए सुनहरा मौका – RSSB Forester Recruitment 2026 में आज ही फॉर्म भरें | Best भर्ती

RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 की पूरी जानकारी

Salary and benefits of RSSB Forester in Rajasthan Forest Department

 

राजस्थान में 259 पदों के लिए सरकारी भर्ती निकली है। इस भर्ती में सब मिलाकर 259 जगह है। अगर आपको भी ये भर्ती का फॉर्म भरना है तो RSSB Forester Recruitment 2026 के बारे में आपको पूरी जानकारी लेना जरूरी है। तो मैं आज आपको ये भर्ती के बारे में सब बताऊंगा कि अगर आपको ये भर्ती में फॉर्म भरना है तो आपको क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, फीस कितनी लगेगी और फॉर्म कैसे भरते हैं। तो चलो RSSB Forester Recruitment 2026 के बारे में जानते हैं।

RSSB Forester Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

मैंने देखा है कि बहुत सारे बच्चे तारीखें ठीक से नहीं देखते हैं और बाद में वे फॉर्म भरने या किसी भी काम में लेट हो जाते हैं, इसलिए आपको सबसे पहले सभी तारीखें ध्यान से देख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम तारीखें
अधिसूचना जारी 05 जनवरी 2026
आवेदन शुरू 06 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026
परीक्षा तिथि अघोषित (Expected: 26 जून 2026)
एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले
आंसर की अघोषित
रिजल्ट अघोषित

Uploading scanned documents for RSSB Forester application

RSSB Forester Vacancy 2026: 259 पद किसके लिए और कौन-से हैं?

देखो दोस्तो ये वनपाल फॉरेस्ट के लिए भर्ती निकली है इसमें 259 जगह है पूरी लेकिन इनमें से Non-Reserved Area: 213 जगह है और Reserved Area: 46 जगह है तो आप ये ध्यान रखे और ये 12th पास पर भर्ती है

RSSB Forester Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

अगर आपको सरकारी नौकरी करनी है तो आपको RSSB Forester Recruitment 2026 के लिए 12वीं पास होना पड़ेगा और CET (Senior Secondary Level) 2024 में पास हुए होना चाहिए। और आपको बहुत ही अच्छी हिंदी आनी चाहिए और राजस्थान की संस्कृति समझना भी ज़रूरी है। मैंने देखा है कि बहुत सारे बच्चों को ठीक से हिंदी नहीं आती, तो आपको इस भर्ती के लिए हिंदी और संस्कृति सीखनी होगी।

 

आयु उम्र (Age Limit)

मेरे यहाँ का 1 लड़के ने पिछले साल ये भर्ती दी थी और उसकी उम्र 20 या 21 थी और आज वो वनविभाग में अच्छी जगह पर काम कर रहा है। अगर आप भी ये भर्ती की तैयारी कर रहे हो तो मैं आपको बता दूँ, इसके लिए आपकी उम्र 18+ होनी चाहिए और 40 उम्र तक आप ये भर्ती का फॉर्म भर सकते हो। और अगर SC, ST, OBC, EWS / PH इनमें से आपकी कास्ट अगर होगी तो आपको कुछ और साल की ज़्यादा छूट मिलेगी, तो आप ये बात ध्यान से समझ लो।

Creating SSO ID for RSSB Forester Recruitment 2026

आवेदन शुल्क (Application Fee)

मैंने देखा है ज़्यादातर ऐसी भर्तियों के फॉर्म गाँव के लोग भरते हैं और उनसे लोग ज़्यादा पैसे ले लेते हैं। तो मैं आपको बता दूँ कि अगर आपकी कास्ट General, OBC, EWS इनमें से कोई है तो आपको 600 रुपये फीस है। वहीं अगर आपकी कास्ट OBC (Non Creamy Layer) है तो आपको 400 रुपये फीस है। और अगर SC / ST / PH है तो भी आपको 400 रुपये ही फीस है। इससे ज़्यादा अगर कोई बोले तो मत देना। और आप पेमेंट आसानी से ऑनलाइन कर सकते हो।

 

RSSB Forester Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में आपने फॉर्म भर दिया, फिर उसके बाद सबसे पहले आपकी लिखित परीक्षा (Written Exam) होती है। उसके बाद आपका शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होता है, जिससे ये देखा जाता है कि आप पूरी तरह फिट हो या नहीं। उसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं, जिससे वो ये देखते हैं कि आपके दिमाग की सोचने की पावर कैसी है। उसके बाद आपके सारे रियल डॉक्यूमेंट देखे जाते हैं। और लास्ट में आपके शरीर का फिर से मेडिकल होता है। और अगर आप सब में पास हो गए तो आप लगभग फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में भर्ती हो जाते हो।

जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (सफेद/हल्का बैकग्राउंड)

  • स्पष्ट हस्ताक्षर (काले या नीले पेन से)

  • 12वीं की मार्कशीट

  • CET 2024 प्रमाण पत्र

  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • निवास प्रमाण पत्र (राजस्थान मूल निवासी)

  • आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)

  • अन्य प्रमाण पत्र (PH / Ex-Serviceman आदि)

Final submit and saving PDF of RSSB Forester application

forest department form kaise bhare-RSSB Forester Recruitment 2026 Form Step by Step

  1.  सबसे पहले आपको rssb.rajasthan.gov.in इस पर जाना है या क्लिक करके जाएँ।
  2. आपको 1 बार अपना One Time Registration करना होगा इसलिए सबसे पहले आप Registration कर लें।

  3. आपको उसका आईडी पासवर्ड बना लेना है, उसको SSO ID बोलते हैं।

  4. वहाँ पर आपको RSSB Forester Recruitment 2026 के आगे Apply का बटन आ रहा होगा, उसको दबा दो।

  5. देखो अब आपके सामने जो बोला होगा उसको आरा‍म से, धीरे-धीरे, ध्यान से भरें।

  6. वहाँ पर आपको फिर अपने रियल डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने हैं।

  7. उसके बाद फिर आपकी जो कास्ट है उसके हिसाब से आप फीस ऑनलाइन भर दें

  8. फिर फॉर्म जमा करने से पहले फिर 1-2 बार फॉर्म ठीक से देख लें, कहीं कोई गलती तो नहीं।

  9. Final Submit करने के बाद Application Form की PDF सेव करके उसकी 1 प्रिंट जरूर निकालें, आपको ये आगे काम आएगी।

forest department salary

Forest Department की Salary के बारे में आपको मैं बता दूँ, इसमें राजस्थान सरकार के हिसाब से Pay Level – 4 / Level – 8, आकर्षक वेतन + सरकारी भत्ते मिलते हैं। तो ये बहुत ही अच्छी भर्ती है।

Written exam stage of RSSB Forester selection process

निष्कर्ष (Conclusion)

राजस्थान के लोगों को मैं बस 1 बात बोल दूँ कि ये RSSB Forester Recruitment 2026 भर्ती बहुत ही अच्छी है। अगर आप वनविभाग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो इस भर्ती का आज ही अपना फॉर्म भरें। इसमें बहुत अच्छा पेमेंट और भत्ते भी मिलते हैं। और आप 40 साल तक इस भर्ती की कोशिश कर सकते हैं। तो आप ये भर्ती का फॉर्म जरूर भरें। और अगर आपको इसके बारे में कोई भी परेशानी हो तो आप नीचे comment करते छोड़ दें, मैं आपको समझा दूँगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top