Ration Card Name Spelling Correction Online: राशन कार्ड पर नाम की स्पेलिंग कैसे ठीक करें? (पूरी Step-by-Step गाइड)

भारत में राशन कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। भारत के सभी लोगों के पास उनका अपना राशन कार्ड होता ही है। और अगर आपको कोई भी सरकारी योजना का फॉर्म भरना हो या कुछ भी ऑनलाइन या ऑफलाइन काम करना हो, तो आज के समय में हर जगह राशन कार्ड लगता ही है। लेकिन बहुत बार गलती से आपके राशन कार्ड का नाम गलत होता है, तो लोग हमेशा सोचते हैं कि Ration Card Name Spelling Correction Online कैसे करें। तो मैं आपको बता दूँ कि ऑनलाइन कैसे उसको ठीक करें। मेरा भी नाम गलत था राशन कार्ड में और फिर मैंने ये किया।
ration card name spelling mistake
मैं आपको बता दूँ मैं जब छोटा था तब हमारे गाँव में कुछ राशन कार्ड अपडेट का कुछ आया था तो हमारे यहाँ के ग्राम पंचायत के लोगों ने कहा राशन कार्ड अपडेट करना है तो सब के आधार कार्ड दो। हमने दिए लेकिन उनकी गलती के कारण मेरे नाम में 1 गलती हो गई थी। और मैं कुछ भी ऑनलाइन काम करने जाता जहाँ राशन कार्ड की जरूरत पड़ती तो मेरा काम ही नहीं होता। फिर मैंने Ration Card Name Spelling Correction Online कैसे किया, आपको बताता हूँ।

Ration Card Name Spelling Correction Online kaise kare
अगर आपका भी राशन कार्ड में नाम गलत हुआ है मेरी तरह, तो आप इसको घर बैठे बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हो। चलो मैंने कैसे किया, आपको मैं बताता हूँ।
आपको सबसे पहले राशन कार्ड की ऑफिस वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपको वहाँ पर आधार नंबर से लॉगिन करना होगा। यह काम आप मेरा राशन मोबाइल ऐप से भी कर सकते हो। उसके बाद लॉगिन होने के बाद आपको एडिट वाले ऑप्शन में जाना है और क्या गलती हुई है उसको ठीक से देखकर सही करना होगा। उसके बाद आपको वहाँ कुछ डॉक्यूमेंट अपलोड करने को बोलेंगे, आपको उनको अपलोड करना होगा जैसे आधार कार्ड। और आपको बस वो सबमिट कर देना है। उसके 7 से 30 दिन बाद आपका नाम ठीक हो गया होगा।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
अंत्योदय अन्न योजना (AAY)
बीपीएल राशन कार्ड
एपीएल राशन कार्ड
प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH)

ration card me naam kaise thik kare offline
अगर आपको ऑनलाइन तरीका समझ नहीं आता तो आप इसको ऑफलाइन भी ठीक कर सकते हो। आपको अपने पास के राशन कार्ड के ऑफिस में जाना है। वहाँ जाने के बाद आपको उनसे राशन कार्ड करेक्शन का फॉर्म लेना है और उसको सही से भर देना है। और डॉक्यूमेंट उस फॉर्म को लगा कर उनको देना है। ऐसे भी बहुत आसानी से आपका नाम ठीक हो जाएगा।
mera ration card ka naam kaise thik huaa step by step
1 सबसे पहले मैंने मोबाइल पे मेरा राशन ऐप लिया
2 मैंने उसके अंदर आधार नंबर से लॉगिन किया
3 फिर मैंने मेरे नाम के आगे एडिट का ऑप्शन था, वहाँ जाने के बाद मैंने मेरा नाम सही तरीके से एडिट किया
4 उसके बाद मैंने बाकी सभी मेरी जानकारी भरी
5 फिर मैंने ऑनलाइन आधार कार्ड अपलोड किया
6 फिर लास्ट में ओटीपी लेने के बाद मैंने सबमिट किया
फिर उसके 15–20 दिन बाद जब मैंने चेक किया तो मेरा नाम ठीक हुआ हुआ था
Ration Card Name Spelling Correction Online इस तरह आप भी अपना नाम ठीक कर सकते हो।

निष्कर्ष
अगर आप भी अपने राशन कार्ड के गलत नाम की वजह से परेशान हो गए हो और उसको ठीक करना चाहते हो, तो मैंने जो तरीका बताया है आप उसका उपयोग करके बहुत ही आसान तरीके से Ration Card Name Spelling Correction Online ठीक कर सकते हो। और अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम आए तो आप मुझे व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मैसेज कर सकते हो। नीचे आपको व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप का लिंक मिलेगा, तो उसको जरूर जॉइन करो, वहाँ आपको सब जानकारी टाइम पर मिलेगी।
qan
1 राशन कार्ड का नाम ऑनलाइन करेक्शन (Correction) कर सकते हैं।
हाँ, आप घर बैठे बहुत ही आसानी से मोबाइल से राशन कार्ड का नाम ठीक कर सकते हो।
2 राशन कार्ड ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।
हाँ, नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और किसी का नाम हटाना या जोड़ना ऑनलाइन कर सकते हो।
3 राशन कार्ड ऑनलाइन करेक्शन में कितना समय लगता है।
डायरेक्ट सही समय कोई नहीं बता सकता, लेकिन फिर भी 8 से 30 दिन लग सकते हैं। कभी-कभी थोड़ा ज्यादा समय।
