✅ Police Verification Certificate कैसे निकाले?
आज के समय में Police Verification Certificate बहुत ही ज़रूरी हो गया है। आज अगर आपको कहीं पर नौकरी करनी हो, या देश के बाहर घूमने जाना हो, या पासपोर्ट बनवाना हो, या किसी जगह किराए पर घर लेना हो, तो हर जगह आपसे यही कहा जाता है कि आप अपना Police Verification Certificate लेकर आएँ।

मैं भी जब 1 साल पहले नौकरी करने की सोच रहा था, तो मुझसे भी पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट ही माँगा गया था, और मैंने भी इसे इसी तरह से निकलवाया था।
अगर पुलिस वेरिफिकेशन की ज़रूरत पड़ती है, तो आज हम आपको बताते हैं कि इसे कैसे निकाला जाता है, इसके लिए कितनी फीस लगती है और पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट निकलवाने के लिए क्या-क्या चीज़ें चाहिए होती हैं।
🔍 Police Verification Certificate क्या होता है?
Police Verification Certificate एक आधिकारिक प्रमाण पत्र होता है, यह आपके घर के पास जो पुलिस स्टेशन होता है, वहीं से जारी किया जाता है।
इसमें यह जाँच की जाती है कि:
-
आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है
-
पता सही है या नहीं
-
व्यक्ति कानून का पालन करने वाला नागरिक है या नहीं
इसी वजह से police verification certificate कई सरकारी और निजी कामों के लिए आवश्यक होता है।

📌 Police Verification Certificate किन कामों में लगता है?
-
पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए
-
अगर आपको सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब करनी है, उसके लिए
-
किराएदार सत्यापन (Tenant Verification)
-
विदेश वीज़ा के लिए अगर आपको देश के बाहर जाना हो
-
हथियार लाइसेंस के लिए अगर आपको बंदूक वगैरह की ज़रूरत हो
-
बैंक और फाइनेंशियल वेरिफिकेशन
📄 Police Verification Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
-
वोटर आईडी / पैन कार्ड
-
पता प्रमाण (बिजली बिल / राशन कार्ड)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
मोबाइल नंबर
-
आवेदन फॉर्म
🖥️ ऑनलाइन Police Verification Certificate कैसे निकाले? (स्टेप-बाय-स्टेप)

स्टेप 1: राज्य पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
हर राज्य की अपनी पुलिस वेबसाइट होती है (जैसे UP Police, Delhi Police, Bihar Police)
जैसे हम महाराष्ट्र से हैं, तो pcs.mahaonline.gov.in
स्टेप 2: Citizen Services / Police Verification विकल्प चुनें
यहाँ Police Clearance Certificate या Character Certificate का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 3: नया रजिस्ट्रेशन करें
-
मोबाइल नंबर दर्ज करें
-
OTP से सत्यापन करें
स्टेप 4: आवेदन फॉर्म भरें
-
नाम, जन्म तिथि
-
वर्तमान और स्थायी पता
-
पुलिस वेरिफिकेशन का कारण
स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें
-
पहचान पत्र
-
पता प्रमाण
-
फोटो
स्टेप 6: शुल्क का भुगतान करें
-
ऑनलाइन भुगतान (UPI / Debit Card / Net Banking)
स्टेप 7: आवेदन सबमिट करें
-
सबमिट करने के बाद एक Application Number मिलेगा।
🏢 ऑफलाइन Police Verification Certificate कैसे निकाले?

अगर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन प्रक्रिया:
-
नज़दीकी पुलिस स्टेशन जाएँ
-
Police Verification / Character Certificate का फॉर्म लें
-
सभी जानकारी भरें
-
दस्तावेज संलग्न करें
-
आवेदन जमा करें
उसके बाद आपने जो पता दिया होगा, वहाँ पर पुलिस आकर सब कुछ जाँच करने जाएगी।
⏳ Police Verification Certificate बनने में कितना समय लगता है?
-
ऑनलाइन आवेदन: 7 से 15 दिन
-
ऑफलाइन आवेदन: 10 से 20 दिन
अगर सभी दस्तावेज सही हों, तो प्रक्रिया जल्दी पूरी हो जाती है।

💰 Police Verification Certificate की फीस कितनी लगती है?
-
सामान्यतः ₹100 से ₹500 तक
-
कुछ राज्यों में मुफ्त भी होता है
-
पासपोर्ट या वीज़ा के लिए अलग शुल्क हो सकता है
❗ Police Verification से जुड़े ज़रूरी सुझाव
-
हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें
-
फर्जी लिंक और एजेंट से बचें
-
अगर आपने फ़ॉर्म में कुछ गलत जानकारी दी, तो आपका फ़ॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।
-
और आपने जो मोबाइल नंबर दिया है, उसे हमेशा चालू रखें, इस बात का ध्यान दें।

✅ निष्कर्ष
अगर आपको किसी 1–2 महीने में पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट की ज़रूरत पड़ने वाली है, तो आपको अभी ही आवेदन कर देना चाहिए। ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आसानी से आवेदन करें।
हमने भी ऐसे ही आवेदन किया था, और हमारा 10 से 12 दिन में बन गया था। आप भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
