PF का पैसा कैसे निकाले मोबाइल से ? (EPF Withdrawal Online पूरी जानकारी)

आज इंडिया में लगभग हर जगह जो लोग कंपनी वगैरह में काम करते हैं, उन सबका PF (Provident Fund) कटता है। लेकिन बहुत सारे लोगों को यह बात पता नहीं होती कि pf ka paisa kaise nikale mobile se। जब कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, तब PF का पैसा बहुत काम आता है।
और अगर किसी ने PF का पैसा निकाल भी लिया, तो PF का पैसा कितने दिन में आता है, यह सवाल भी लोगों को परेशान करता रहता है। इसलिए आज हम आपको PF withdrawal के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले हैं।
PF Kya Hota Hai? (What is PF)
PF क्या होता है और PF का पैसा क्यों कटता है—यह बात बहुत लोग मुझसे पूछते हैं। तो PF का मतलब Employees’ Provident Fund (EPF) होता है। इसमें कंपनी और सरकार आपके कुछ पैसे बचाती है यानी सेव करती है। यह पैसा आपको तब मिलता है जब जरूरत पड़े, जैसे बीमारी, शादी या किसी और जरूरी काम के लिए, और रिटायरमेंट के समय भी यह PF का पैसा बहुत काम आता है। आप PF पासबुक में जाकर PF चेक भी कर सकते हैं कि आपके खाते में कितना पैसा जमा है।

PF Number क्या होता है? (PF Number / UAN)
पहले हर बार नई जगह काम करने पर अलग-अलग PF नंबर बन जाता था और हर कंपनी का PF अलग होता था। लेकिन अब सरकार ने UAN (Universal Account Number) सिस्टम शुरू किया है, जिसमें हर कर्मचारी को एक ही UAN नंबर मिलता है। इसी एक UAN के अंदर आपकी अलग-अलग कंपनियों के PF नंबर जोड़ दिए जाते हैं, जिससे लोगों को बहुत मदद मिली है।
UAN नंबर से आप अपनी हर कंपनी का PF आसानी से देख सकते हैं। आप
-
PF withdrawal online कर सकते हैं
-
PF passbook online देख सकते हैं
-
PF balance check कर सकते हैं
इसलिए आज के समय में PF नंबर का मतलब ही UAN नंबर होता है, और यह एक ही रहता है, चाहे आप कितनी भी कंपनी बदल लें।
PF Balance कैसे चेक करें? (PF Balance Check)
1- PF Balance Check Mobile से (Online)
EPFO की वेबसाइट या UMANG App से
pf member login करके
pf passbook online देख सकते हैं
यह बहुत ही आसान प्रोसेस है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप अपने मोबाइल से ही PF का बैलेंस आसानी से देख सकते हैं।

2- PF Balance Check Number से (Missed Call)
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से
011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें
SMS में PF balance आ जाएगा
इस नंबर को ही बहुत सारे लोग PF balance check number कहते हैं। आपको बस इस नंबर पर एक मिस कॉल देना होता है
PF का पैसा कैसे निकाले मोबाइल से? (Main Process)
PF Withdrawal Online – Step by Step
UAN Login मोबाइल में ब्राउज़र खोलें
EPFO Member Portal पर जाएं
pf member login करें
“Online Services” पर क्लिक करें
“Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)” चुनें
बैंक अकाउंट verify करें
जिस कारण से पैसा निकालना है, वो चुनें
Submit करें
बस इतना ही करना होता है, प्रोसेस PF withdrawal online अब पूरा हुआ। अब बस आपको वेट करना होता है।

PF se paise nikalne ke liye konsa Form?
1 Form-19 (पूरा PF निकालने के लिए)
नौकरी छोड़ने के बाद
2 महीने बेरोजगार होने पर
इसमें पूरा PF balance निकलता है
2 Form-31 (PF Advance / Partial Withdrawal)
शादी
बीमारी
घर खरीदना
बच्चों की पढ़ाई
बेरोजगारी
👉 इसे ही pf advance कहते हैं
3 Form-10C (Pension Withdrawal)
अगर 10 साल से कम service है
Pension का पैसा निकालने के लिए
4 Form-10D (Monthly Pension)
10 साल या उससे ज्यादा service
रिटायरमेंट के बाद pension के लिए

PF का कितना पैसा निकाल सकते हैं?
यह कारण पर depend करता है
शादी: 50% तक PF
बीमारी: पूरा PF भी
घर खरीदना: 90% तक
बेरोजगारी:
1 महीने बाद – 75%
2 महीने बाद – 100%
मेरे से बहुत लोग यही पूछते हैं कि PF ka kitna paisa nikal sakte hai , तो यह सब कारण पर रहता है कि आपकी कितनी जरूरत है।
| PF Claim Type |
PF आने में समय |
| Online PF Final Settlement |
3–7 दिन |
| Online PF Advance (Form 31) |
3–10 दिन |
| Offline PF Claim |
15–30 दिन |
| Employer द्वारा Approval Delay |
2–15 दिन extra |
| PF की KYC Complete नहीं होने पर |
Claim reject भी हो जाता है — यह ध्यान रखें |
PF withdrawal में कभी-कभी थोड़ा टाइम लगता है और कभी यह जल्दी भी हो जाता है।

PF Claim Status कैसे चेक करें?
PF login portal में जाएं
“Track Claim Status” पर क्लिक करें
यहाँ आप अपना pf claim status देख सकते हैं
अगर आपको यहाँ under process दिख जाता है तो इसका मतलब है कि आपका PF अभी प्रोसेस में है।
Settle का मतलब है कि आपका PF सेटल हो गया है और 72 घंटे के अंदर आपके बैंक अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
और अगर reject दिखता है तो इसका मतलब है कि आपका PF रिजेक्ट हो गया है।
PF Grievance कैसे करें? (Grievance PF)
अगर आपका PF जल्दी नहीं आता और 21 दिन हो गए हैं, तो आप PF Grievance कर सकते हैं। इसके लिए आपको EPFO Grievance Portal पर जाना होगा और वहाँ login करके अपनी complaint register करनी होगी। इसके बाद अगले 7 दिन के अंदर आपका PF निकलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं।
PF Customer Care Number
बहुत लोग मुझसे PF के customer care number के बारे में पूछते हैं। तो EPFO Customer Care Number: 14470 है, जो कि toll free है। आप इस नंबर पर कॉल करके PF check, PF balance, और PF withdrawal से जुड़ी सारी मदद ले सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)
मेरे से बहुत लोग PF का पैसा कैसे निकाले मोबाइल से यह बहुत पूछते हैं। तो मैं उन्हें बता देता हूँ कि अगर आपके पास UAN एक्टिव है, बैंक अकाउंट और आधार लिंक है, तो आप बहुत आसानी से मोबाइल फोन से PF का पैसा निकाल सकते हो। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होती, सब कुछ घर पर बैठे-बैठे online हो जाता है।
मैं खुद भी अपना PF इसी तरह निकालता हूँ। जब भी मुझे जरूरत पड़ती है, मैं घर पर बैठे-बैठे ही PF withdrawal कर लेता हूँ। अभी पिछली बार मुझे थोड़ी जरूरत थी, तो मैंने 6000 रुपये PF से निकाले थे, जिसमें से मुझे 4955 रुपये मेरे बैंक अकाउंट में मिले थे।
QAN-
1-PF का पैसा कितने दिन में आता है ?
-अगर आपने PF निकाला है तो नॉर्मली यह 1 हफ्ते के अंदर आ जाता है। लेकिन अगर किसी वजह से देरी हो जाए, तो 21 दिन तक भी लग सकते हैं।
2- PF का कौन-सा फॉर्म किसके लिए होता है ?
– Form 19 – नौकरी छोड़ने के बाद पूरा PF निकालने के लिए
Form 31 – PF Advance / Partial Withdrawal (शादी, बीमारी, घर, पढ़ाई आदि)
Form 10C – Pension का पैसा निकालने के लिए (10 साल से कम service)
Form 10D – Monthly Pension के लिए (10 साल या उससे ज्यादा service)