india post dak bharti

भारतीय डाक विभाग के बारे में आप सभी को पता ही होगा। आज मैं आपको india post dak bharti के बारे में बताने जा रहा हूँ। इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के कुल 28,000 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो सिर्फ 10वीं पास हैं। इस भर्ती में आवेदन कैसे करना है, आयु सीमा क्या है, आवेदन की तिथि क्या है और आवेदन शुल्क कितना है—इन सभी की पूरी जानकारी मैं आपको आज देने वाला हूँ।
India Post GDS Recruitment 2026 fees
इंडियन पोस्ट डाक भर्ती के लिए कुछ आवेदन शुल्क रखा गया है। अगर आप जनरल, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से आते हैं तो आपको 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अगर आप एससी या एसटी वर्ग से हैं तो यह भर्ती आपके लिए पूरी तरह निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान आपको हमेशा ऑनलाइन माध्यम से ही करना होता है।
india post dak bharti age limit (आयु-सीमा )
डाक भर्ती की आयु सीमा डाक भर्ती में कुछ आयु सीमा तय की गई है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है तो आप इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं। वहीं इसकी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, यानी 40 साल के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जा सकती है।
India Post GDS Recruitment 2026 post ( 28000 )
यह इंडियन पोस्ट डाक सेवा भर्ती ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पदों के लिए है। यह भर्ती कुल 28,000 पदों के लिए निकाली गई है और यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है – लेकिन अगर आपको इंडियन पोस्ट डाक विभाग में नौकरी करनी है और इस भर्ती में चयनित (पास) होना है, तो आपका 10वीं पास होना बहुत जरूरी है, जिसमें गणित और अंग्रेज़ी विषय शामिल होने चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने गाँव/क्षेत्र की स्थानीय भाषा अच्छी तरह से आनी चाहिए।
indian post dak bharti document
इंडियन डाक विभाग भर्ती के लिए आपको सबसे पहले
पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए, जो सफेद बैकग्राउंड वाली हो और जिसमें आपका चेहरा साफ-साफ दिखाई दे।
इसके साथ आपको अपनी हस्ताक्षर (सिग्नेचर) भी एक सादे कागज पर करने होंगे।
शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के रूप में 10वीं पास का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। अगर आपने 10वीं के बाद भी कोई और पढ़ाई की है, तो उसका प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।
यदि आप किसी आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो जाति प्रमाण पत्र का कोई प्रमाण देना होगा।
पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जरूरी हैं।
इसके अलावा, यदि लागू हो तो EWS या आय प्रमाण पत्र तथा आप जिस स्थान के निवासी हैं,
उसके लिए निवास प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य होगा।
india post dak bharti ki date (तारीख)
1- इंडियन पोस्ट डाक भर्ती के फॉर्म – तारीख हैं।
2- इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख 31/01/2026 है।
3- इसी तरह फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 14/02/2026 है।
4- आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 16/02/2026 है।
5- करेक्शन तिथि : 18-19 फरवरी 2026 है।

india post dak bharti ka form kaise bhare online ( आवेदन-प्रक्रिया )
मेरी तरह जो लोग सरकारी नौकरी का इतना अच्छा मौका मिस नहीं करना चाहते, उनके लिए मैं यहां इंडियन डाक भर्ती का फॉर्म कैसे भरना है यह पूरी प्रक्रिया सही तरीके से बता रहा हूँ।
1- सबसे पहले आपको इंडियन डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप यहाँ क्लिक करके भी सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं।
2- उसके बाद आपको वहाँ सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) करना होगा। अगर आपने पहले भी इस भर्ती का फॉर्म भरा हुआ है, तो आप सीधे Apply Form पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
3- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। वहाँ आपको अपना नाम, पता (एड्रेस) और अपनी सारी जानकारी, जैसे जाति आदि, सब कुछ ध्यान से और सही-सही भरना
4- उसके बाद आपको वहाँ अपनी 10वीं कक्षा के अंक भरने होंगे। ध्यान रखें कि सभी अंक सही और सावधानी से दर्ज करें, क्योंकि इन्हीं के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है।
5- उसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसलिए सबसे पहले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार कर लें और उन्हें निर्धारित साइज में ही सही तरीके से अपलोड करें।
6- उसके बाद अगर आप SC/ST वर्ग से हैं तो आपको कोई भी फीस भरने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप अन्य वर्ग से हैं, तो आपको 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
7- लेकिन आप फॉर्म सबमिट करने से पहले 2–3 बार अच्छे से जांच लें। सारी जानकारी सही होने के बाद ही अंतिम सबमिट (Final Submit) करें।
8- और उस फॉर्म की एक प्रति (Printout) निकाल लें, क्योंकि यह आपको आगे के लिए काम आएगी।
indian post dak bharti document size
पासपोर्ट साइज फोटो: JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए, साइज 50 KB और 200 x 230 पिक्सल्स (Preferred) होना चाहिए।
हस्ताक्षर (Signature): साइज 20 KB और 140 x 60 पिक्सल्स होना चाहिए।
बाकी सभी दस्तावेज: इन्हें 200 KB से 500 KB के बीच में ही अपलोड करना है।
निष्कर्ष
इंडियन पोस्ट डाक भर्ती एक ऐसी सरकारी भर्ती है जहाँ सिर्फ 10वीं पास उम्मीदवारों को भी नौकरी मिल सकती है। बहुत लड़कों ने पिछले साल पिछले साल इस भर्ती का फॉर्म भरा था, और आज वह डाक विभाग में सरकारी नौकरी कर रहा है। तो आप भी इस भर्ती का फॉर्म जरूर भरें, देर न करें, क्योंकि इस बार कुल 28,000 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
QAN
प्रश्न: क्या इंडियन डाक विभाग में 10वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, यह भर्ती खास तौर पर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ही है।
