Bihar Kisan Registration— पूरा गाइड | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप बिहार में रहते हो और आप किसान हो और जो सरकार आपके लिए जो योजनाएँ लाती है उसका फायदा लेना चाहिए, तो Bihar Kisan Registration करना आपके लिए बहुत अच्छा है। बिहार सरकार आपके फ़ायदे के लिए किसानों को सब्सिडी, बीज सहायता, फसल सहायता, DBT लाभ और कई तरह की स्कीमें देती है — लेकिन अगर आपको वह चाहिए, तो आपको पहले Bihar Kisan Registration यह करना ही होगा।
इस ब्लॉग में हम जानेंगे:
-
Bihar Kisan Registration कैसे करें?
-
किन दस्तावेज़ों की जरूरत होती है?
-
किसानों को क्या फायदे मिलते हैं?
-
क्या करें और क्या न करें?
-
आम सवाल (FAQ)
🟩 Bihar Kisan Registration क्या है?
Bihar Kisan Registration एक डिजिटल किसान पहचान है जिसे बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इसी वजह से किसान अपनी जानकारी ऑनलाइन सरकार तक पहुँचाते हैं, और सरकार ज़रूरतमंद किसानों को कुछ लाभ या आर्थिक सहायता देती है।
🟦 Bihar Kisan Registration के फायदे
-
DBT Aadhar के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में पैसा
-
फसल सहायता योजना का लाभ
-
बीज सब्सिडी, उर्वरक सब्सिडी
-
कृषि उपकरणों पर सब्सिडी
-
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लेने में आसानी
-
किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र सरकार की स्कीमों का फायदा
-
सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे किसान तक पहुँचती है
-
सटीक किसान डेटा से सरकार जल्दी सहायता दे पाती है

🟥 Bihar Kisan Registration के लिए जरूरी दस्तावेज़
रजिस्ट्रेशन करने से पहले ये दस्तावेज़ तैयार रखें:
-
आधार कार्ड
-
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक हो तो बेहतर)
-
बैंक पासबुक
-
जमीन से जुड़े दस्तावेज (जैसे रसीद / खसरा नंबर)
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
निवास प्रमाण पत्र
-
वैध ईमेल ID (जरूरी नहीं लेकिन मदद करता है)

⭐ Bihar Kisan Registration Kaise Kare? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
नीचे पूरे स्टेप ध्यान से पढ़ें 👇
Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले बिहार किसान पोर्टल खोलें:
👉 dbtagriculture.bihar.gov.in
Step 2: “Farmer Registration” पर क्लिक करें
होमपेज पर आपको किसान रजिस्ट्रेशन / Farmer Registration का विकल्प मिलेगा।
Step 3: अपना जिला एवं ब्लॉक चुनें
-
जिला चुनें
-
ब्लॉक चुनें
-
आगे बढ़ने के लिए “Proceed” पर क्लिक करें
Step 4: आधार नंबर दर्ज करें
-
अपना 12-अंकों का आधार नंबर डालें
-
मोबाइल नंबर डालें
-
OTP वेरिफिकेशन करें
Step 5: किसान की व्यक्तिगत जानकारी भरें
अब आपसे ये जानकारी मांगी जाएगी:
-
नाम
-
पिता/पति का नाम
-
पता
-
उम्र
-
जाति
-
जमीन की जानकारी
-
बैंक अकाउंट डिटेल्स
Step 6: दस्तावेज अपलोड करें
-
आधार
-
बैंक पासबुक
-
जमीन की रसीद
-
फोटो
Step 7: सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें
सबमिट करने के बाद Bihar Kisan Registration की रसीद PDF मिल जाएगी।
इसे संभालकर रखना चाहिए, वह आपको काम आएगी। बाद में उसकी ज़रूरत पड़ेगी।

🟩 Bihar Kisan Registration में क्या-क्या ध्यान रखें?
✔ क्या करें (Do’s)
-
मोबाइल नंबर हमेशा इसे चालू रखें
-
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
-
ज़मीन की सही-सही जानकारी दें
-
रसीद PDF जरूर डाउनलोड करें
-
कुछ-कुछ समय में जहाँ आपने फ़ॉर्म भरा है, वहाँ जाकर ज़रूर अपडेट लें
✖ क्या न करें (Don’ts)
-
गलत जानकारी न भरें
-
अगर कोई पैसे माँगे तो किसी को पैसे न दें (पूरा प्रोसेस फ्री है)
-
कोई फेक दस्तावेज़ अपलोड न करें, इस बात का ध्यान रखें
-
बैंक अकाउंट गलत न दें, इसका ध्यान रखें
🟥 Bihar Kisan Registration के नुकसान / समस्या
-
कभी-कभी पोर्टल धीमा चलता है, तो थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करें
-
OTP ना आने की दिक्कत
-
गाँव में इंटरनेट ठीक से नहीं चलता
-
अगर आप गलत जानकारी देते हैं, तो आपका फ़ॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा
🟦 Bihar Kisan Registration कब जरूरी होता है?
-
फसल सहायता योजना
-
किसान सम्मान निधि
-
बीज सब्सिडी
-
उपकरण सब्सिडी
-
कृषि इनपुट सब्सिडी
-
प्राकृतिक आपदा में सहायता
हर किसान को Bihar Kisan Registration यह करना चाहिए ताकि सरकार की किसी भी योजना का लाभ वह मिस न करे।
❓ FAQs — Bihar Kisan Registration
1. क्या Bihar Kisan Registration फ्री है?
हाँ, पूरी तरह मुफ्त है।
2. क्या बिना जमीन के किसान रजिस्ट्रेशन हो सकता है?
हाँ, बटाईदार और पट्टेदार किसान भी रजिस्टर कर सकते हैं।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लाभ कब मिलेगा?
जांच पूरी होने पर स्कीम के अनुसार लाभ दिया जाता है।
✨ Conclusion
अगर आप बिहार में रहते हैं और आपके पास जमीन है, यानी आप किसान हैं, तो Bihar Kisan Registration करना आपके लिए बहुत फायदेमंद है और महत्वपूर्ण भी है। इसके लिए बस 10 या 20 मिनट लगते हैं, लेकिन इसके बहुत फायदे हैं। सरकार आपके लिए यह सुविधाएँ लगातार लाती रहती है, इसलिए इसे करना चाहिए।
अगर आपको हमारा ब्लॉग अच्छा लगे, तो फिर हमारी वेबसाइट पर आएँ। हम आपको हमेशा ऐसे ही अच्छे ब्लॉग और सही जानकारी देंगे।
और बाकी भर्तियों के लिए दूसरा ब्लॉग देखें।
