Bihar Home Guard भर्ती बिहार मैं सरकारी नौकरी का मौका पूरी जानकारी

Bihar Home Guard Bharti 2026: पूरी जानकारी

BPSSC Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026 notification

बिहार में जॉब मिलना बहुत मुश्किल है इसलिए बिहार के बहुत सारे लोग काम के लिए बिहार से बाहर जाते हैं, लेकिन अब अपने बिहार में अगर आपको सरकारी नौकरी चाहिए तो सबसे अच्छा मौका है। बिहार सरकार ने Bihar Home Guard सेवा में भर्ती निकाली है। तो जो लोग पुलिस या होमगार्ड विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उन सभी के लिए Bihar Home Guard Havildar Clerk Vacancy 2026 की पूरी जानकारी होना जरूरी है।

BPSSC Home Guard Havildar Clerk Recruitment 2026 का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC)
विज्ञापन संख्या 01/2026
पद का नाम अधिनायक लिपिक (Havildar Clerk)
विभाग Bihar Home Guard Service
कुल पद 64
वेतनमान पे लेवल–4
आवेदन प्रारंभ 02 जनवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in

Bihar Home Guard Clerk Vacancy 2026: श्रेणीवार रिक्ति विवरण

ये भर्ती में 64 जगह है तो अगर आप तैयारी ठीक से करते होई तो आप इसमें जरूर भर्ती हो सकते हो इसमें महिला के लिए भी जगह है

श्रेणी कुल पद महिला आरक्षण
सामान्य 26 09
अनुसूचित जाति 10 04
अनुसूचित जनजाति 01 00
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 11 04
पिछड़ा वर्ग 08 03
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 06 02
BC महिला 02
कुल 64 22

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

अगर आपको Bihar Home Guard का फॉर्म भरना है तो आपको 12th पास होना जरूरी है और सबसे जरूरी बात यह है कि आप 01 अगस्त 2025 से पहले 12th पास हों, तभी आप इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हो और आपको अपने सारे रियल डॉक्यूमेंट चाहिए होंगे, ज़ेरॉक्स नहीं

Bihar Home Guard Bharti 2026 Bharti Document

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट और सर्टिफिकेट

  • आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)

  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)

  • EWS / OBC NCL सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • सिग्नेचर

 (Age Limit as on 01-08-2025)

श्रेणी आयु सीमा
सामान्य (पुरुष) 18 – 37 वर्ष
सामान्य (महिला) 18 – 40 वर्ष
BC / EBC 18 – 40 वर्ष
SC / ST 18 – 42 वर्ष

इसमें कुछ ST, SC, OBC के लोगों को उम्र में कुछ छूट मिल सकती है

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

BPSSC द्वारा चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है। चयन निम्नलिखित चरणों में होगा:

  1. लिखित प्रतियोगी परीक्षा

  2. Physical Standards Test (PST)

  3. Physical Efficiency Test (PET)

  4. मेडिकल परीक्षण

  5. दस्तावेज सत्यापन

  6. अंतिम मेरिट सूची (PET अंकों के आधार पर)

लिखित परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

  • परीक्षा स्तर: 10वीं कक्षा (मैट्रिक)

  • कुल प्रश्न: 100

  • कुल अंक: 100

  • समय: 2 घंटे

  • विषय: हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स

  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं

  • न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स: 30%

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – 100 अंक

 दौड़ (50 अंक)

  • पुरुष: 1.6 किमी

  • महिला: 1 किमी

 गोला फेंक (25 अंक)

  • पुरुष: 16 पाउंड

  • महिला: 12 पाउंड

 ऊँची कूद (25 अंक)

  • पुरुष: न्यूनतम 4 फीट

  • महिला: न्यूनतम 3 फीट

(Salary Structure)

Bihar Home Guard में अगर आप भर्ती होते हो तो इसमें आपको बहुत ही अच्छा पेमेंट मिल सकता है जैसे महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), पेंशन, चिकित्सा सुविधा और पदोन्नति के अवसर। ये सब चीजों की वजह से बिहार के लोगों के लिए बिहार होम गार्ड भर्ती बहुत अच्छी है।

ऑनलाइन Form कैसे करें? (How To Apply Online)

  • सबसे पहले आप BPSSC की वेबसाइट ओपन करें

  • वहाँ पर 1 Havildar Clerk Recruitment का लिंक होगा, उसको ओपन करें

  • New Registration करें

  • वहाँ पर आप पहले New Registration कर लें

  • फिर आपको ध्यान से वो फॉर्म भरना है

  • फोटो और सिग्नेचर आपको अपलोड करनी है

  • और लास्ट में फॉर्म भरने के बाद Acknowledgement Slip आपको डाउनलोड जरूर करनी है

  • आपको ये फॉर्म में 100 रुपये की फीस भरनी पड़ती है, तो आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं

यार मैं सच बोल रहा हूँ, आज के टाइम पर कोई भी जॉब मिलना मुश्किल है, तो आप ये Bihar Home Guard Havildar Clerk Recruitment का मौका मिस मत करो। आप BPSSC द्वारा जो भर्ती निकली है उसका फॉर्म जरूर भरो और तैयारी करो। मेरे यहाँ का 1 लड़का ऐसे ही पिछले साल लग गया, आप भी तैयारी करो और अपना भविष्य सुधारो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top