अगर आपकी उम्र 20 साल से ज्यादा है और आपको समझ नहीं आ रहा कि आगे जाकर क्या करें, तो यह भर्ती खास तौर पर आपके लिए है। Bank of India Apprentice Recruitment 2026 एक ऐसा मौका है, जो आपके भविष्य को सुधार सकता है और आपको आगे चलकर कामयाब बना सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2025 में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2026 में 400 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 400 उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया में काम करने का अवसर मिलेगा।

आज हम आपको Bank of India Apprentice Recruitment से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही ज्यादा काम आने वाली है। इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, योग्यता क्या है, आयु सीमा कितनी होगी, आवेदन शुल्क और पेमेंट कितना होगा, और चयन प्रक्रिया क्या रहेगी—इन सभी बातों की जानकारी आपको यहां विस्तार से मिलेगी।
इस लेख में आपको Bank of India Apprentice Recruitment से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी, जैसे—योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, सैलरी, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Bank of India Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अगर आप जॉइनिंग करना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसलिए नीचे दी गई सभी तिथियों को ध्यान से देख लें।
-
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 दिसंबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 दिसंबर 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
-
एडमिट कार्ड: बाद में सूचित किया जाएगा
-
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित होगी
-
रिजल्ट: Notify Later
👉 जो लोग इसमें आवेदन करना चाहते हैं, उन सभी को एक बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन करने से पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in जरूर देख लें।
Bank of India Apprentice Vacancy 2026: कुल पद
-
पद का नाम: Bank of India Apprentice
-
कुल पद: 400
यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग सेक्टर में व्यावहारिक अनुभव करना चाहते हैं।
Bank of India Apprentice Eligibility 2026 (योग्यता)
शैक्षणिक योग्यता:
-
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree)
-
उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है
👉 अगर आपने Bachelor’s Degree पूरी कर ली है, तो Bank of India Apprentice Recruitment के लिए यह आपके लिए एक बहुत अच्छा अवसर है।
Bank of India Apprentice Age Limit 2026
आयु सीमा (01.12.2025 के अनुसार):
-
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 28 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार यदि आप SC, ST या OBC वर्ग से आते हैं, तो आपको आयु सीमा में निर्धारित छूट मिल सकती है। अन्य उम्मीदवारों के लिए सामान्य आयु सीमा लागू रहेगी, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
Bank of India Apprentice Application Fee 2026
सभी जातियों के अनुसार ऐसी फीस रहती है।
वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
-
General / OBC / EWS: ₹800/-
-
SC / ST / सभी महिला उम्मीदवार: ₹600/-
-
PH (दिव्यांग): ₹400/-
भुगतान के तरीके:
-
डेबिट कार्ड
-
क्रेडिट कार्ड
-
नेट बैंकिंग
-
ऑफलाइन (E-Challan)

Bank of India Apprentice Salary 2026
अप्रेंटिस पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने फिक्स्ड स्टाइपेंड दिया जाएगा:
| भत्ता | राशि |
|---|---|
| मासिक स्टाइपेंड | ₹13,000/- |
| अन्य भत्ते | सरकारी नियमों के अनुसार |
यह सैलरी Bank of India Apprentice Recruitment को युवाओं के लिए है।
Bank of India Apprentice Selection Process 2026
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
-
लिखित परीक्षा
-
स्थानीय भाषा परीक्षा
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
मेडिकल परीक्षण
अगर आप ये सभी चरण पास कर लेते हैं, तो आख़िरी एक स्टेप बचता है। उसे भी पास करने के बाद आप बैंक ऑफ इंडिया में जॉइन कर सकते हो।
Bank of India Apprentice Recruitment 2026: फॉर्म कैसे भरें?
अगर आपको इसमें ऑनलाइन आवेदन करना है, तो जो स्टेप्स मैंने बताए हैं उन्हें ध्यान से देखें और उसी के अनुसार आवेदन करें।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
-
पहले पेज पर एक बटन होगा “Career” या “Apprentice Recruitment 2026”, उस पर ही क्लिक करें।
-
अब Apply Online विकल्प चुनें।
-
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें।
-
लॉगिन करके Bank of India Apprentice Online Application Form 2026 भरें।
-
सभी जानकारी सही-सही भरें (नाम, जन्मतिथि, शिक्षा विवरण आदि)।
-
जरूरी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
हमेशा ध्यान दें, फॉर्म भरने के बाद उसकी PDF डाउनलोड करें।
⚠️ ध्यान रखें, बहुत से लोग आवेदन करते समय गलत जानकारी भर देते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपका फॉर्म रद्द हो सकता है। इसलिए आवेदन करते समय केवल सही और पूरी जानकारी ही भरें।
Bank of India Apprentice Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज़
ध्यान रखें, जब भी आप फॉर्म भरें तो ये सभी जरूरी Document आपके पास होने चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
हस्ताक्षर (Signature)
-
आधार कार्ड / अन्य पहचान पत्र
-
10वीं की मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण)
-
ग्रेजुएशन की मार्कशीट या डिग्री
-
स्थानीय भाषा का प्रमाण (यदि लागू हो)
-
जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC)
-
EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र (PH उम्मीदवारों के लिए)
👉 सब Document साफ दिखे और सही साइज में ही अपलोड करें।

Bank of India Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन क्यों करें?
-
सरकारी बैंक में काम करने का अनुभव
-
बैंकिंग करियर की मजबूत शुरुआत
-
हर महीने ₹13,000 का फिक्स्ड स्टाइपेंड
-
भविष्य की बैंक भर्तियों में लाभ
निष्कर्ष
अगर आपको लग रहा है कि आप सरकार के साथ काम करें और आपका भविष्य सुरक्षित रहे, तो यह Bank of India Apprentice Recruitment 2026 आपके लिए ही है। आपको बस देर नहीं करनी है और आज ही अपना फॉर्म भरना है। अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही अपना फॉर्म भरें और तैयारी में लग जाएँ।
मैंने भी आज ही अपने छोटे भाई का फॉर्म भरा है। इसमें हमने जो आपको स्टेप्स बताए हैं, उनके साथ आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
