bandhkam kamgar yojana scholarship के पैसे कितने दिन में आएंगे

आज के समय पर हर गरीब मजदूर के बच्चे हमेशा यही सोचते हैं कि हमने जो bandhkam kamgar yojana scholarship का फॉर्म भरा है, उसके पैसे कब आएंगे और आएंगे या नहीं।
तो मैं आपको बताता हूँ। मैं भी गरीब मजदूर का बच्चा हूँ। मैंने भी अपने फर्स्ट ईयर की स्कॉलरशिप का फॉर्म 20 जून 2025 को ऑनलाइन भरा था और उसके पैसे कम आए। मैंने क्या किया। अगर आपके भी पैसे अभी तक नहीं आए हैं, तो आपको क्या करना है, इसकी पूरी जानकारी।
bandhkam kamgar yojana scholarship क्या है
यह एक ऐसी योजना होती है, जिसमें भारत के जो मजदूर होते हैं, उनके बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए सरकार हर साल कुछ पैसे देती है। जैसे कि 1 से 7 तक 2500 रुपये,
8 से 10 तक 5000 रुपये, 11वीं और 12वीं में 10000 रुपये, और फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर और लास्ट ईयर को 20000 रुपये ऐसे पैसे मिलते हैं, जो मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए होते हैं।
बंधकाम कामगार योजना स्कॉलरशिप का फॉर्म कैसे भरें
अगर आपको इस योजना का फॉर्म भरना है तो यह बहुत ही आसान है। आपको सबसे पहले bandhkam kamgar की वेबसाइट पर जाना है। वहां आपको Apply Online Claim पर क्लिक करना है। यहां से आप 32 तरह के क्लेम कर सकते हो, kamgar yojna के। तो आपको यहां पर जिसके नाम से कामगार योजना का फॉर्म भरा है, उसका आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना है। फिर उसके बाद आपको अपने स्कूल या कॉलेज की जानकारी सही से डालनी है और कौन-सा क्लेम है, वह डालकर scholarship का फॉर्म भरना है। लास्ट में डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं। यह काम आप थोड़ा संभलकर करें। और उसके बाद आपको सबसे लास्ट में एक अपॉइंटमेंट डेट लेनी होती है।
स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने के बाद क्या करें
जैसे ही आप स्कॉलरशिप का फॉर्म भरोगे, आपको लास्ट में एक अपॉइंटमेंट डेट लेने का ऑप्शन आता है। वहां से आपको कोई एक डेट चुन लेनी है और ऐसी डेट चुननी है कि आप उस दिन फ्री रहें। फिर आपको उस दिन अपने तालुका या जिले के बंधकाम कामगार ऑफिस में जाना होता है। उस डेट पर ऑफिस जाने के बाद आपको KYC करानी होती है, क्योंकि यह योजना सिर्फ मजदूरों के बच्चों के लिए है, इसलिए KYC करना बहुत जरूरी होता है। बिना KYC के आपको स्कॉलरशिप के पैसे नहीं आएंगे।
कामगार योजना की KYC के बाद क्या होता है
जैसे ही आप KYC करोगे, उसके बाद आपका फॉर्म आगे सबमिट हो जाता है। उसके बाद आपको बस यह सब चेक कर लेना है कि आपके मम्मी या पापा में से जो मजदूर हैं, जिनके नाम से बंधकाम कामगार का फॉर्म भरा है, उन्हें लेकर जाना है। आपके मम्मी या पापा से वहां एक फोटो ली जाती है। और आपने जो डॉक्यूमेंट फॉर्म में भरे थे, वे सभी डॉक्यूमेंट वहां फिर से चेक होते हैं। उसके बाद आपको सिर्फ कामगार योजना का फॉर्म एक बार अपने मम्मी या पापा का देखना है कि उसमें बैंक पासबुक ऐड है या नहीं। अगर ऐड नहीं है तो Add कर लेना है, और अगर ऐड है तो आपका काम हो गया।
bandhkam kamgar yojana ke paise kab milenge
अब यह सबसे जरूरी बात है कि बंधकाम कामगार स्कॉलरशिप योजना के पैसे कब आते हैं। मैं अपना अनुभव बता देता हूँ। मैंने फॉर्म 20 जून 2025 को भरा था और उसके 15 दिन बाद मैंने KYC की थी। उसके बाद मुझे बोला गया था कि 30 दिन में पैसे आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।मैं इंतजार करता गया। 30 दिन, 60 दिन, 90 दिन। फिर मैंने उम्मीद छोड़ दी कि पैसे आएंगे। लेकिन उसके बाद 9 दिसंबर को मुझे मोबाइल पर एक मैसेज आया कि आपका फॉर्म अप्रूवल हो गया है और आगे भेज दिया गया है। फिर उसके बाद 21 दिसंबर को मुझे 2000 रुपये आए। तब मुझे इस योजना पर भरोसा हुआ। अगर आपको भी लग रहा है कि बंधकाम कामगार स्कॉलरशिप योजना के पैसे सच में आते हैं या नहीं, तो यह सही है, पैसे आते हैं, लेकिन आपको 7 से 8 महीने का इंतजार करना होता है।
bandhkam kamgar yojana scholarship form documents
इस योजना में अगर आपको फॉर्म भरना है तो मैं आपको डॉक्यूमेंट बता देता हूँ। इसमें आपको कॉलेज का बोनाफाइड और आईडी कार्ड लगता है, और राशन कार्ड लगता है। और आपके मम्मी या पापा, जिनके नाम से आप फॉर्म भर रहे हो, उनका बैंक पासबुक लगता है। आपको बस इतने ही डॉक्यूमेंट लगते हैं।

बंधकाम कामगार योजना का फॉर्म कब चालू होगा
अगर आपको भी बंधकाम कामगार स्कॉलरशिप का फॉर्म भरना है, तो मैं आपको बता दूँ कि अभी के समय पर उस वेबसाइट में आप स्कॉलरशिप का फॉर्म या अभी के समय पर कोई भी क्लेम का फॉर्म नहीं भर सकते, क्योंकि सरकार ने अभी के समय पर वह पोर्टल बंद करके रखा है। लेकिन आप अपने कॉलेज के डॉक्यूमेंट तैयार रखिए। वह पोर्टल जैसे ही चालू होगा, मैं आपको बता दूँगा और आप तब फॉर्म भर सकते हो।
निष्कर्ष
bandhkam kamgar yojana scholarship के पैसे अगर आपको अभी तक नहीं आए हैं, तो आप बस जिस अकाउंट से फॉर्म भरा है, वह एक बार चेक कर लें कि आपका पासबुक अपलोड है या नहीं। अगर पासबुक अपलोड है, तो आपको 7 से 8 महीने इंतजार करना होगा। आपको कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सरकार के पास ऐसे लाखों फॉर्म आते हैं, सभी फॉर्म चेक करने में समय लगता है, इसलिए टाइम लगता है। मुझे भी 6–7 महीने लगे थे, लेकिन bandhkam kamgar yojna ke paise आते हैं। अगर आपको कुछ और पूछना है और अगर आपको जल्दी से अपडेट चाहिए, तो आप हमारा व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम ग्रुप जॉइन कर सकते हैं। वहां हम रोज टाइम पर अपडेट देते हैं।
