Aadhar Card Photo Update

4 दिन पहले की बात है मुझे RBL बैंक की तरफ से एक कॉल आया वह मुझसे बोले सर, आपको क्रेडिट कार्ड चाहिए मुझे वह कार्ड की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन फिर भी मैंने मज़ाक में बोल दिया कि
हाँ, मुझे चाहिए तो उन्होंने मुझसे मेरा नाम, मोबाइल नंबर सब पूछा और देखा मुझे 1 लाख 12 हज़ार की लिमिट मिली लेकिन अब बारी आई मेरे आधार कार्ड की वीडियो KYC की
आधार कार्ड की वीडियो KYC
तब मैं जॉब को था तो वह मेरे को बोले सर, आपको KYC के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड चाहिए होगा, तभी आपका क्रेडिट कार्ड आएगा तो मैंने तब KYC कर ली,
लेकिन Aadhar Card Photo Update नहीं होने के कारण मेरी KYC कट हो गई और तब मुझे समझ आया कि आधार कार्ड अपडेट क्यों इतना ज़रूरी है.
आधार कार्ड फोटो चेंज
फिर मुझे समझ आया कि आधार कार्ड अपडेट होना क्यों इतना ज़रूरी है फिर अगले सुबह आधार कार्ड फोटो अपडेट करने का मैंने सोचा फिर मैं मेरे घर के पास आधार सेवा केंद्र में गया और वहाँ पर जाने के बाद मैंने उनको बोला कि मुझे आधार कार्ड फोटो अपडेट करना है
Aadhar Card Photo Update का फॉर्म
फिर वह सर ने मुझे 1 फॉर्म दिया आधार कार्ड फोटो चेंज करने का वह आधार कार्ड अपडेट का फॉर्म भरना बहुत आसान है उसमें सबसे पहले मैंने मेरा पूरा नाम डाला फिर बर्थडेट (जन्म तारीख) और आधार नंबर डालाऔर मैंने मेरे साइन किए और वह सर बोले कि आपको भी उस फॉर्म में ज़्यादा कुछ नहीं करना होगा, चाहे आप आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट करें
आधार कार्ड अपडेट का प्रोसेस
फिर वह सर ने मेरा प्रोसेस शुरू किया सबसे पहले मेरे हाथ की सभी उंगलियों के फिंगरप्रिंट लिए और फिर मेरा 1 नया फोटो लिया मुझसे मेरा मोबाइल नंबर पूछा और क्योंकि मुझे सिर्फ फोटो अपडेट करना था तो बस इतना ही किया गया और अगर आपको आधार कार्ड में कुछ और अपडेट करना है जैसे नाम चेंज करना, या अगर आपकी शादी हो गई है और आप लड़की हो
और अपने हसबैंड का नाम डालना है तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट लग सकते हैं जैसे मैरेज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड नेम अपडेट करने पर आपका वह हो जाएगा मेरे केस में सिर्फ इतना ही था तो वह हो गया।

Aadhar Card Update की फीस
आपको मैं बता दूँ, आधार अपडेट की फीस अलग-अलग होती है जैसे अगर आप पहली बार आधार कार्ड बनवा रहे हो, तो वह फ्री होता है और आधार में फोटो चेंज के लिए 50 रुपये नाम चेंज करने के लिए भी 50 रुपये लगते हैं और फिंगरप्रिंट वगैरह अपडेट के लिए 100 से 125 रुपये तक लग सकते हैं और अगर छोटे बच्चे हैं, तो यह भी फ्री होता है 5 से 7 साल के मेरे केस में उन्होंने 125 रुपये लिए फोटो और फिंगरप्रिंट अपडेट करने के लिए और अगर कोई आपसे ज़्यादा पैसे माँगे तो आप उन्हें ज़्यादा पैसे मत देना
निष्कर्ष
मुझे कभी पता नहीं था कि अगर मेरा Aadhar Card Photo Update नहीं होगा, तो कुछ प्रॉब्लम आएगी लेकिन मैंने नोटिस किया और समझा कि आधार कार्ड हमेशा अपडेट रखना चाहिए और अगर आपका भी आधार कार्ड फोटो अपडेट नहीं है या आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट नहीं है तो आज ही अपना आधार कार्ड अपडेट कर लें और अगर आपके घर के पास आधार सेंटर में ज़्यादा भीड़ होती है तो आप पहले आधार कार्ड अपडेट के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कर सकते हैं यहाँ क्लिक करके देखो, कैसे स्टेप बाय स्टेप करते हैं अगर आपको Address अपडेट करना हो,
तो यहाँ क्लिक करें.
QAN
1)आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट होता है?
: नहीं, आधार कार्ड ऑनलाइन सिर्फ Address अपडेट होता है बाकी सारे अपडेट आपको आधार सेंटर में ही करना होगा
2)आधार कार्ड का Address अपडेट में कितने पैसे लगते हैं
:आधार कार्ड का ऑनलाइन Address अपडेट करने में 75 रुपये लगते हैं पहले इसके लिए 50 रुपये लगते थे।