Aadhar Address Update: अगर आपने अभी तक नहीं किया है, तो आज ही करें—ऑनलाइन बस 10 मिनट में पूरा प्रोसेस।

आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करें? – Aadhar Address Update Online

Mobile receiving OTP for Aadhaar address change verification

मैं कुछ महीनों पहले गांव से शहर काम करने के लिए आया था, लेकिन यहां आने के बाद मुझे एक बात बहुत परेशान कर रही थी, वह थी मेरे आधार कार्ड का पता। क्योंकि अगर मुझे बैंक से एटीएम और पासबुक आने वाली थी, तो आधार कार्ड का पता गांव का होने के कारण वह मेरे गांव ही जा रही थी। और वैसे ही अगर Aadhar Address Update Online न हो, तो ऐसी ही बहुत बार बहुत मुश्किल होती है। तो मैंने सोचा कि चलो आधार कार्ड का पता ऑनलाइन बदलते हैं। तो क्या आप भी मेरी ही तरह इस समस्या में हो, तो चलो मैं आपको पूरी जानकारी देता हूं कि आधार कार्ड का पता कैसे बदलें — ऑनलाइन और ऑफलाइन।

aadhar card main pata update kyu karna hota hai ?

मैं आपको short में बताता हूं Aadhar card में पता क्यों Update करते हैं अगर आप गांव से शहर जॉब करने आते हो मेरी तरह या अगर आपने जब Aadhar Address Update किया होगा तब वह थोड़ा गलत होता तो आपको बहुत प्रॉब्लम आती है इसलिए आधार एड्रेस चेंज करना ही होता है आपको

Filling new address in Aadhar Address Update form

 

aadhar address update documents

बैंक पासबुक (फोटो के साथ)

राशन कार्ड

बिजली का बिल

पानी का बिल

गैस कनेक्शन बिल

टेलीफोन / मोबाइल बिल

वोटर आईडी कार्ड

पासपोर्ट

ड्राइविंग लाइसेंस

रेंट एग्रीमेंट

पोस्ट ऑफिस का पता प्रमाण पत्र

आधार कार्ड का पता बदलने के लिए इनमें से कोई एक ही डॉक्यूमेंट लगता है।

Uploading address proof document like electricity bill for Aadhaar

update aadhar address online kaise kare

अगर आपके aadhar card से आपका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है, तो आप बहुत ही आसानी से घर बैठे अपना aadhar card ka pata बदल सकते हैं

1- आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाना है।

2- वहां पर सबसे पहले अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर लॉगिन कर लें।

3- फिर आपके मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें।

4- उसके बाद वहां Address का एक option होगा, जो ऊपर की तरफ दूसरे नंबर पर होगा।

5- वहां क्लिक करने के बाद फिर Update Aadhaar Address पर क्लिक करें।

6- फिर वहां अपना पूरा पता ठीक से डालें। ध्यान रहे कि वही पता डालें जो आपके बाकी डॉक्यूमेंट्स में है और जिसका आपके पास प्रूफ है, जैसे बिजली का बिल।
क्योंकि यह सबसे जल्दी और सबसे आसान तरीका है।

7- फिर आप डॉक्यूमेंट अपलोड करें। मैंने बिजली का बिल अपलोड किया था।

8-फिर एक बार आधार कार्ड का पता सही है या नहीं देख लें और उसके बाद आगे क्लिक करें

9-फिर फीस भरनी है। ध्यान दें कि पहले ऑनलाइन फीस सिर्फ ₹50 थी, लेकिन अब यह ₹75 हो गई है। तो फीस ऑनलाइन ही भर दें

10- फिर वह आगे बढ़ेगा और फॉर्म का एक PDF सेव कर लें। बस, आपका ऑनलाइन आधार एड्रेस चेंज का प्रोसेस पूरा हो गया।
अब 1 दिन से 30 दिन के भीतर आपका aadhar card address update online  का पता बदल जाएगा।

आप 2–3 दिन बाद आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। मेरा तो 2 दिन में ही अपडेट हो गया था।

aadhar card address update offline

अगर आपको ऑनलाइन प्रोसेस समझ नहीं आती, तो आप आधार कार्ड का पता ऑफलाइन भी बदलवा सकते हैं।

1- सबसे पहले आप अपने घर के पास वाले आधार सेवा केंद्र (जिसे आधार सेंटर भी कहते हैं) पर जाएं।

2- उसके बाद, वहां जाकर उनसे आधार अपडेट का फॉर्म लेना है।

3- आधार एड्रेस अपडेट का फॉर्म भरकर जमा करना है। फिर…

4- फिर वहां पर आपके फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे और नया जो पता है, उसे अपडेट कर दिया जाएगा

5- फिर आपको नए सही पते का प्रूफ देना है, यानी कोई एक डॉक्यूमेंट जमा करना है।

6-फिर आपको वहां फीस भरनी है और वे आपको एक प्रिंट (रसीद) देंगे, उसे संभालकर रखना है

फिर आपका आधार एड्रेस अपडेट हो जाएगा, जो 1 दिन से 30 दिन के भीतर लागू हो जाएगा।

Online payment for Aadhaar address update fees on laptop

Aadhar Address Update hone main kitna samay lagta hai ?

आधार कार्ड का पता अपडेट होने में आम तौर पर 1–2 दिन से लेकर 30 दिन तक का समय लग सकता है। इसलिए आपको बस थोड़ा इंतज़ार करना है, उसके बाद आपका आधार कार्ड का पता बदल जाएगा

aadhar card fees kitni lagti hai

आधार कार्ड एड्रेस चेंज की फीस:

ऑनलाइन अपडेट की फीस  पहले ₹50 थी, लेकिन अब यह बढ़कर ₹75 हो गई है।

ऑफलाइन अपडेट की फीस पहले ₹50 थी, अब यह ₹100 हो गई है।

आधार पता अपडेट से जुड़े ज़रूरी सवाल (FAQ)

1- क्या बिना Document के आधार पता अपडेट हो सकता है?

-बिना Address Proof

2- क्या एक साल में कई बार पता अपडेट कर सकते हैं?

-हाँ, लेकिन बार-बार Aadhar ka Address Update नहीं करना चाहिए।

3-आधार पता अपडेट के बाद नया कार्ड कैसे मिलेगा?

-आपको आधार की वेबसाइट ऊपर जाना है UIDAI और वहां से e‑Aadhaar डाउनलोड कर लेना है वही आधार हर जगह चलेगा

Downloading updated e-Aadhaar from UIDAI website

निष्कर्ष

मैं अपने अनुभव से बता दूँ कि अगर आपके आधार कार्ड में पुराना पता है या कोई गलती है, तो आज ही Aadhar Address Update कर लें। क्योंकि आज के समय में आधार कार्ड हर जगह जरूरी है, चाहे कोई भी ऑनलाइन काम हो। तो आप जल्दी से अपने आधार कार्ड का पता अपडेट कर लें। और अगर किसी जगह कुछ समझ नहीं आया, तो आप मुझे कमेंट करके पूछ सकते हैं, मैं आपको सही से बता दूँगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top