Voter ID Card Online Correction: घर बैठे वोटर आईडी कार्ड में सुधार कैसे करें (Step by Step Guide)

अगर आपने अपना Voter ID Card ऑनलाइन अप्लाई किया था और उसमें नाम, पता, जन्मतिथि या कोई और जानकारी गलत हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप Voter ID Card Online Correction की मदद से घर बैठे बहुत ही आसान तरीके से सुधार कर सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बिलकुल आसान भाषा में बताएंगे कि वोटर आईडी कार्ड में सुधार कैसे किया जाता है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं और पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप क्या है।
अगर आप नया वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यहां पूरी जानकारी दी गई है। वहीं, वोटर आईडी कार्ड में सुधार करने के लिए यह सुविधा भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा आधिकारिक रूप से NVSP पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।
Voter ID Card में Correction क्यों जरूरी है?
वोटर आईडी कार्ड कोई मामूली दस्तावेज़ नहीं है। यह एक बहुत ही पावरफुल सरकारी दस्तावेज़ होता है। अगर इसमें कोई भी गलती है, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है, बैंक से जुड़े कामों में दिक्कत आ सकती है और आप वोट भी नहीं दे पाएंगे। इसी वजह से Voter ID Card Online Correction कराना बहुत ही ज़रूरी है।
Voter ID Card Online Correction के लिए जरूरी Documents
अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में नाम, जन्मतिथि या पते से जुड़ी कोई भी गलती है, तो आप सही दस्तावेज़ों की मदद से उसे बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए दस्तावेज़ों का सही और वैध होना ज़रूरी है।

1. पहचान प्रमाण (Identity Proof)
Driving License
2. पते का प्रमाण (Address Proof)
Aadhaar Card
Electricity Bill / Water Bill
Bank Passbook
Rent Agreement
3. जन्मतिथि प्रमाण (Date of Birth Proof)
Birth Certificate
10th Marksheet
Passport
4. फोटो (Photo Proof)
हाल की Passport Size Photo
साफ और White Background

votar id card ducomnet konsi size main hone chhaiye
वोटर आईडी कार्ड के लिए Document की सही साइज होना बहुत ज़रूरी है। बहुत से लोगों को यह बात पता नहीं होती, लेकिन आपको यह जानना चाहिए कि हर फॉर्म के लिए लगने वाले दस्तावेज़ उसकी तय की गई साइज और फॉर्मेट में ही होने चाहिए। अगर आप वोटर आईडी कार्ड करेक्शन कर रहे हैं, तो आपके दस्तावेज़ JPG / JPEG / PNG / PDF फॉर्मेट में होने चाहिए और उनकी साइज 2 MB के अंदर होना ज़रूरी है।
Voter ID Card Online Correction main kitne din lagte hai ?
अगर आपने सभी दस्तावेज़ सही अपलोड किए हैं, तो सामान्य रूप से 10 से 20 दिन लग सकते हैं। कभी-कभी थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। इसलिए आपको वोटर आईडी कॉररेक्शन का स्टेटस समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
Voter ID Card Online Correction कैसे करें? (Step by Step)
अगर आपको अपने वोटर आईडी कार्ड की गलती ठीक करनी है, तो
1- सबसे पहले आपको NVSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह वोटर आईडी से जुड़ी सभी सेवाओं की ऑफिशियल वेबसाइट है।
2- इसके बाद वहां अपने मोबाइल नंबर की मदद से लॉग-इन कर लेना है।
3- लॉग-इन करने के बाद वहां आपको “Form 8 – Correction of Entries in Electoral Roll” दिखाई देगा, उसके ऊपर क्लिक करना है।
4- इसके बाद वहां अपना EPIC Number डालकर लॉग-इन कर लेना है।
5- इसके बाद वहां आपको किस तरह का करेक्शन करना है, वह चुन लेना है — जैसे
Name Correction
Address Change
DOB Correction
Photo Change।
6- अब जिस जगह गलती है, वहां सही और पूरी जानकारी ध्यान से भर दें।
7- इसके बाद जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर दें। मेरे हिसाब से अगर आपका आधार कार्ड सही है, तो आप वही अपलोड कर सकते हैं।
8- इसके बाद एक बार पूरा फॉर्म प्रीव्यू कर लें, फिर OTP डालकर फॉर्म सबमिट कर दें।
9- इसके बाद आवेदन फॉर्म का Acknowledgement PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, क्योंकि इसी से आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे और आगे चलकर वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Voter ID Correction Status कैसे चेक करें?
Form Submit करने के बाद आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं:
NVSP Website पर जाएं
Track Application Status पर क्लिक करें
Acknowledgement Number डालें
Voter ID Card Online Correction में कुछ दिन लगते हैं।
Voter ID Card Online Correction ke kya fayde hai ?
सर्कारी योजना में वोटर आईडी लगता है, आप अपना कीमती वोट डाल सकते हो और भी कोई कॉलेज में कहीं पर वोटर आईडी लगता है, तो वोटर आईडी करेक्शन करने के बहुत फायदे हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आपके भी वोटर आईडी कार्ड में मेरी तरह कोई गलती हुई है, तो जैसे मैंने अपना Voter ID Card Online Correction किया है, वैसे ही आप भी बहुत आसानी से कर सकते हो। और अगर आपको किसी भी जगह समझ न आए, तो आप मुझे कमेंट करके पूछ सकते हो, मैं आपको ठीक से बता दूंगा।

QAN
सवाल: वोटर आईडी कार्ड कॉररेक्शन में कितने दिन लगते हैं?
जवाब: वोटर आईडी कार्ड कॉररेक्शन में आम तौर पर 10 से 20 दिन लगते हैं, लेकिन कभी-कभी 30 दिन भी लग सकते हैं।
सवाल: वोटर आईडी कार्ड कॉररेक्शन ऑनलाइन होता है?
जवाब:हां, वोटर आईडी से जुड़े सभी काम ऑनलाइन होते हैं।
