वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाएं पूरा प्रोसेस – voter id card kaise banaye

अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो गई है, तो सरकार के नियमों के अनुसार आप वोट दे सकते हैं। लेकिन वोट देने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड कैसे निकालें, वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए, कोई फीस लगती है या नहीं, और voter id card kaise banaye कौन-कौन से दस्तावेज़ लगते हैं। इस लेख में आपको पूरी जानकारी विस्तार से दी जाएगी।
वोटर आईडी कार्ड क्या होता है – और voter id card kaise banaye
वोटर आईडी कार्ड एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज़ है। यह आपको यह आज़ादी देता है कि आप अपना वोट किसे देना चाहते हैं। वोटर आईडी कार्ड के बिना मतदान करना संभव नहीं होता, इसलिए सबसे पहले आपको वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड के फायदे
1- वोटर आईडी कार्ड से आप मतदान कर सकते हैं।
2- वोटर आईडी कार्ड कई सरकारी योजनाओं में काम आता है।
3- जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड जरूरी होते हैं, वैसे ही वोटर आईडी कार्ड भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कितनी उम्र चाहिए?
देखो, आधार कार्ड हमारा जन्म होने के कुछ महीनों बाद से बन सकता है और पैन कार्ड 18 साल से पहले भी बैंक अकाउंट के लिए बन जाता है, लेकिन वह नाबालिग (माइनर) का होता है। उसी तरह वोटर आईडी कार्ड केवल 18 साल पूरे होने के बाद ही बनता है। इसलिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए 18 वर्ष की उम्र पूरी होना जरूरी होता है।

voter id card me kaun se document lagte hai
(Voter ID Card Documents List)
1 पहचान प्रमाण (कोई एक)
ड्राइविंग लाइसेंस
2 पता प्रमाण (कोई एक)
आधार कार्ड
बिजली बिल
पानी का बिल
बैंक पासबुक
3 उम्र प्रमाण (कोई एक)
जन्म प्रमाण पत्र
10वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड
4 पासपोर्ट साइज फोटो
साफ और हाल की फोटो
इसमें एक सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप सिर्फ आधार कार्ड और एक फोटो का इस्तेमाल करके voter id card ke liye online apply करते हैं, तो यह काम जल्दी और अच्छे तरीके से हो जाता है। वोटर आईडी कार्ड बनवाने में ये Document लगते हैं।

मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड कैसे बनाएं? (ऑनलाइन प्रक्रिया)
अगर आप सिर्फ अपने मोबाइल से या पीसी/कंप्यूटर से वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो दोनों का प्रोसेस बिल्कुल एक जैसा होता है। नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं।
1- सबसे पहले आपको https://voters.eci.gov.in/login इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2- फिर आपको नया वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए “Form 6” का जो ऑप्शन होता है, उस पर जाना है।
3- फिर आपको वहाँ अपना नाम, आधार कार्ड के अनुसार पता और जन्म तिथि सही‑सही भरनी होती है।
4-फिर आपको वहाँ 3.5 × 4.5 इंच का फोटो अपलोड करना है।
5- उसके बाद बाकी तीसरी जानकारी सही‑सही भरनी है, जैसे आपका पूरा पता आदि, और फिर आपके पिता जी का पूरा नाम और कौन सा दस्तावेज़ आप अपलोड कर रहे हैं वह भी डालना है।
6- फिर आपको अपना वह दस्तावेज़ वहाँ अपलोड करना है। मैं कहूँगा कि आप सिर्फ आधार कार्ड ही अपलोड करें।
7- उसके बाद आपको लोकेशन चुननी होती है, यानी आप जिस जगह से फॉर्म भर रहे हैं वह स्थान।
8- फिर एक बार पूरा फॉर्म देख लें कि सब सही भरा है या नहीं।
9- फिर OTP डालकर फॉर्म सबमिट कर दें।
10- और फिर उसकी एक प्रिंट या सेव कर लें। यह आपके एप्लीकेशन नंबर के लिए जरूरी है, बाद में इसका इस्तेमाल वोटर आईडी का स्टेटस चेक करने में आएगा।
ध्यान रखें, voter id card online kaise banaye आवेदन करते समय कोई गलती न करें।
वोटर आईडी कार्ड की कितनी फीस है?
1- आपको एक बात पता होनी चाहिए कि वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई भी फीस नहीं लगती, यानी इसकी फीस ₹0 है।
2-अगर आप वोटर आईडी कार्ड में कोई भी अपडेट करते हैं, जैसे मोबाइल नंबर बदलना, तब भी इसकी फीस ₹0 ही है।
वोटर आईडी कार्ड कितने दिन में बनता है?
आम तौर पर अगर आपने सही से फॉर्म भरा और सही दस्तावेज़ अपलोड किए, तो
वोटर आईडी कार्ड 20 से 35 दिन में बन जाता है।
लेकिन कभी-कभी 50 दिन भी लग सकते हैं,
इसलिए आप स्टेटस चेक करते रहें।
वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें?
voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं
“Track Application Status” पर क्लिक करें
आवेदन संख्या डालें
चेक करें

वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे निकालें?
जब आपका वोटर कार्ड बन जाए, तब आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं:
voters.eci.gov.in खोलें
e-EPIC Download विकल्प चुनें
मोबाइल नंबर और OTP डालें
वोटर आईडी कार्ड PDF में डाउनलोड करें
निष्कर्ष
अब इस ब्लॉग से आपको votar id card kaise banaye यह तो समझ आ गया होगा। अगर आप वोटर आईडी कार्ड के बारे में और जानकारी चाहते हैं, तो हमारे वेबसाइट को बुकमार्क करके रख लें। हम रोजाना कुछ ऑनलाइन अपडेट देते हैं और वोटर आईडी के बारे में भी कुछ ब्लॉग पोस्ट डालते हैं। और अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है, तो आप आज ही अपना वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन बना लें।
जानकारी का स्रोत: यह जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट और सार्वजनिक दिशानिर्देशों पर आधारित है।
QAN
प्रश्न: वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं?
-आप वोटर आईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Form 6 भरकर वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हो।
प्रश्न: वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
-वोटर आईडी कार्ड अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 18 साल पूरी होनी चाहिए
प्रश्न: वोटर आईडी कार्ड बनवाने की फीस कितनी है?
-वोटर आईडी का कोई भी ऑनलाइन आवेदन करने में ₹0 फीस लगती है।
