PAN Aadhaar Link Fail हो गया, अब क्या करें समझ नहीं आ रहा?

तो मैं यहाँ अपना अनुभव बताता हूँ। मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ था। जब मैंने पहली बार अपना PAN और Aadhaar लिंक किया था, तो payment होने के बाद error आ रहा था। उस समय मैं डर गया था कि अब पैसे भी चले गए और Aadhaar aur PAN कार्ड भी लिंक नहीं हुआ लेकिन फिर मैंने थोड़ा research किया, तब मुझे इस problem का पता चला। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और PAN Aadhaar link fail हो गया है, तो आप ये पूरी जानकारी देख लो, जो मैंने ठीक से बताई है।
PAN Aadhaar Linking क्यों जरूरी है?
अब 2026 लग गया है और अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो हो सकता है कि आपका पैन कार्ड बंद हो जाए। अब पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये लगते हैं। अगर पैन कार्ड बंद हो गया, तो आपका बैंक अकाउंट बंद हो सकता है, लोन मिलने में आपको परेशानी हो सकती है, और अगर आपको कहीं किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, तो पैन बंद होने के कारण वह भी नहीं मिल सकती। इसलिए Pan card aur aadhar card को लिंक करना जरूरी है।
PAN Aadhaar Link Failed Error आने के मुख्य कारण
पैन आधार लिंक फेल होने के कई सारे कारण होते हैं, जैसे कि मैं आपको बता दूँ
जन्मतिथि गलत होना
आधार और पैन की जन्मतिथि अलग-अलग होना
या फिर आधार और पैन कार्ड का सरनेम आगे-पीछे होना
या नाम में कोई गलती होना
या फिर आपका आधार कार्ड किसी और पैन कार्ड से लिंक होना।
और 1000 रुपये कट गए, फिर भी लिंक फेल हो गया, यह मेरे साथ भी हुआ है।
ऐसा भी होता है कि किसी एजेंट की गलती से यह सब हो जाता है। यह सब नॉर्मल केस है। इन्हीं कारणों की वजह से लगभग 95% लोगों का पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक करते समय PAN Aadhaar Link Fail हो जाता है।
PAN Aadhaar Link करने का सही Online तरीका (Latest)
मैं आपको एक बार शॉर्ट में बता दूँ कि आपको pan aadhar link fail कैसे करना है, ताकि आपका पैन आधार लिंक फेल न हो।
आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना है।
वहाँ पर आपको साइड में बहुत सारे ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको Link Aadhaar के ऊपर क्लिक करना है।
यहाँ पर आपको पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर डालना है और अपना पूरा नाम सही से भरना है।
फिर आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना है, फिर ओटीपी से आपको वेरिफाई करना है।
फिर उसके बाद आपको 1000 रुपये का पेमेंट ऑनलाइन करना है।
अब आपका काम हो गया। इसके बाद 2 से 7 दिन में आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड सही से लिंक हो जाएगा। और अगर आपको वहाँ पेमेंट के बाद कोई error आ गया तो…
पैसे कट गए लेकिन PAN Aadhaar Link Failed दिखा रहा है – क्या करें?
मेरे साथ ऐसा ही हुआ था, पेमेंट के बाद error आ गया था, और अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपका आधार और पैन कार्ड की सारी जानकारी same है, तो आपको बस 24 घंटे से 7 दिन तक इंतजार करना है, उसके अंदर ही आपका स्टेटस अपडेट हो जाएगा। आपको दुबारा पेमेंट नहीं करना है और बार-बार वही प्रोसेस नहीं करनी है, इस बात का ध्यान दें। और अगर 7 दिन बाद भी अपडेट नहीं हुआ तो…

7 दिन बाद PAN Aadhaar लिंक नहीं हुए तो क्या करें।
फिर आपको Grievance भरना होता है। Grievance मतलब सरकार को पिन करना होता है। समझ लो, आपको e-Nivaran → Grievance में जाना है और वहाँ पर पेमेंट का Reference Number डालना है। उसके बाद आपको क्या प्रोब्लम हुई वह डालना है और Submit करना है। ऐसा करने से 99% आपकी प्रॉब्लम सही हो जाएगी।
PAN और Aadhaar Details Match न हों तो क्या करें?
अगर Aadhaar में गलती है
अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है, तो आपको अपने घर के पास वाले आधार सेंटर में जाकर आधार में जो गलती है उसे ठीक कराना होगा। उसके बाद 7 से 30 दिन में वह अपडेट हो जाएगा। अपडेट होने के बाद आपका आधार और पैन कार्ड लिंक हो जाएगा, इसका ध्यान रखें।
अगर PAN में गलती है
अगर आपके PAN कार्ड में गलती है, तो आपको NSDL Website पर जाकर उसको ठीक करना होगा। आपको पहले Change/Correction in PAN Data चुनना है, जो सही करना है वह भरें, फिर Aadhaar eKYC से verify करना है और फीस भरनी है ₹110 की। उसके बाद Submit करने के बाद आपको Acknowledgement Number मिलेगा, उसे save करके रखो, इससे आपका status दिखता है। और जैसे ही वह update होगा, फिर आपका जो PAN-Aadhaar link fail था वह नहीं होगा, और PAN-Aadhaar कार्ड लिंक हो जाएगा।
Aadhaar किसी और PAN से Link है – तो क्या करें?
बहुत बार ऐसा भी होता है कि आपका आधार कार्ड किसी और PAN कार्ड से लिंक होता है। उसको पहले unlink करना होगा, उसके बाद आपका PAN-Aadhaar कार्ड लिंक होगा। उसे unlink करने के लिए आपको PAN सेंटर में जाना होगा। यह प्रोसेस ऑनलाइन नहीं होती। आपको वहाँ जाकर लिखित रूप में देना होगा कि यह मेरा PAN नहीं है, इसे unlink करें। और Self-attested PAN और Aadhaar कार्ड की xerox देने होगी। उसके बाद 20 से 30 दिन में वह unlink हो जाएगा। यह प्रॉब्लम भी बहुत लोगों के साथ हो चुकी है, इसलिए इससे डरने की बात नहीं है, यह भी आराम से हो जाएगा।
PAN Aadhaar Link Failed – FAQs
Q1. PAN inactive है, फिर भी link होगा?
हाँ, हो जाता है। इसके लिए आपको 1000 रुपये की जो पेनल्टी है, वह भरनी पड़ती है।
Q2. Aadhaar update में कितना समय लगता है?
20 से 30 दिन में आराम से हो जाता है।
Q3. PAN correction में कितना समय?
आम तौर पर 3-4 हफ्ते लग जाते हैं, सब ठीक रहा तो।
Q4. Offline PAN-Aadhaar linking possible है?
नहीं, यह 100% ऑनलाइन ही करना होता है। अगर कोई आपको बोले कि वह ऑफलाइन कर देता है, तो उसे पैसे न दें।
निष्कर्ष
मेरी तरह अगर आपको भी PAN-Aadhaar link fail आ गया तो यह प्रॉब्लम 2-4 दिन में अपडेट हो जाती है, अगर आपका Aadhaar और PAN कार्ड सब ठीक है। और अगर 7 दिन में भी ऐसा नहीं हुआ, तो मैंने आपको यह तरीका बताया, जो 99% काम करता है। अगर फिर भी कोई प्रॉब्लम आ रही है, तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो, मैं आपको ठीक से बता दूँगा।

Miner head 500 ke jagah par 800 ho gaya krip kripaya nivaran kare please
Kripaya 500ke sthan par miner head800 ho gaya opson nhi tha sirf 800hi diikh raraha tha kripaya nivaran kare jisase arjst ho jaye