पासपोर्ट कैसे बनवाएँ – पूरी जानकारी

जब मैं छोटा था, तब मेरा एक सपना था कि मैं कहीं बाहर के देश में घूमूँ। अब मुझे लगा कि वह समय आ गया है कि बाहर कहीं घूमने जाया जाए। लेकिन फिर मुझे समझ आया कि बाहर जाने के लिए पासपोर्ट चाहिए होता है तब मेरे मन में यह सवाल आया कि पासपोर्ट कैसे बनवाएँ। इसके बाद मैंने अपने यहाँ के एक लड़के से पूछा और उसने मुझे सब कुछ ठीक से बताया। उसने कहा कि मैं घर से ही ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता हूँ तो चलिए, अब मैं आपको भी ठीक से समझाता हूँ कि पासपोर्ट कैसे अप्लाई करें, कितना समय लगता है और कितनी फीस होती है।
पासपोर्ट का काम क्या होता है?
पासपोर्ट एक बहुत ही ज़रूरी चीज़ है। कई लोगों को पासपोर्ट फोटो और पासपोर्ट में फर्क नहीं समझ आता, तो मैं बता दूँ पासपोर्ट मतलब एक ऐसी चीज़, ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जिससे आप भारत के बाहर जा सकते हैं। उसके बिना आप भारत के बाहर नहीं जा सकते। उससे यह समझा जाता है कि आप भारत में रहने वाले हो और पासपोर्ट फोटो बस एक नॉर्मल फोटो होती है। अब समझे न अगर आपको भारत के बाहर जाना है, तो पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करना होता है।
पासपोर्ट कैसे बनवाएँ– Step by Step Process
passport kaise banaye , इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। यहाँ मैंने पासपोर्ट कैसे बनता है, इसकी पूरी जानकारी दी है।
Passport Fees Payment
मैं मेरा बताता हूँ। मैंने जब पासपोर्ट अप्लाई किया था तो 60 पेज का किया था, जिसमें मुझे 200 रुपये फीस लगी थी। अगर आप 36 पेज का करते हो तो आपको 1500 रुपये फीस लग सकती है। और अगर आपको पासपोर्ट जल्दी चाहिए तो 2000 और ज़्यादा लग सकते हैं, जिसमें आपको 7 दिन में पासपोर्ट मिल जाता है। आप पासपोर्ट का पेमेंट ऑनलाइन कर सकते हो।
Passport Seva Kendra (PSK)
ऐसा नहीं कि सिर्फ ऑनलाइन अप्लाई करने से ही आपका पासपोर्ट आ जाएगा। आपको उसके आगे ध्यान देना होगा। आपने फॉर्म भरने के बाद जो डेट चुनी थी, उस डेट पर आपको आपके जिले के Passport Seva Kendra में जाके आपके सारे रियल डॉक्यूमेंट दिखाने होते हैं। Fingerprints देना होता है, वहाँ आपकी फोटो भी ली जाती है। उसके बाद आपका पासपोर्ट प्रोसेस में जाता है। तो आप ये बात ध्यान से समझ जाए कि पासपोर्ट बनाने में थोड़ा टाइम इसलिए लगता है।
Police Verification
Passport Seva Kendra verification के बाद आपके नज़दीकी police station में आपकी passport की जानकारी जाती है। फिर वहाँ के police आपके घर पर आकर आपकी सारी जानकारी देखते हैं सही है या नहीं। और आपके 2 4×6 size के photo लेते हैं घर के सामने खड़े होकर, नहीं तो वो 2 photo आपको police station में देने होते हैं। उसके बाद आपका passport की process आगे बढ़ती है और आपको उसके 7 से 10 दिन बाद passport मिलता है।
Passport Delivery
मैंने जैसा अभी बताया कि उसके police verification complete होने के बाद 7 से 10 दिन में आपको passport मिलता है, लेकिन वह आपको police station से नहीं मिलता, बल्कि वह speed post से आपके address पर आता है।
Passport Banane Ke Liye Documents Kya-Kya Chahiye?
1. Proof of Identity (पहचान प्रमाण)
- Aadhaar Card
- Voter ID
- Driving Licence
- PAN Card (supporting document)
2. Proof of Date of Birth (जन्मतिथि प्रमाण)
- Birth Certificate
- 10th Marksheet
- Aadhaar Card
3. Proof of Address (पते का प्रमाण)
- Aadhaar Card
- Electricity / Water Bill
- Bank Passbook
- Rent Agreement
4. Passport Size Photo
पासपोर्ट के लिए आपको जो पासपोर्ट फोटो चाहिए होती है, उनकी साइज 35mm x 45mm होती है, मतलब 3.5 x 4.5 और उसमें आपका फेस 80% दिखना चाहिए।
Minor (बच्चों) के लिए Passport Documents
- Child Birth Certificate
- Parents Passport Copy
- Parents Address Proof
- Annexure D / C
- अगर आपके बच्चे हैं तो ये सब चीज़ें बच्चों के लिए चाहिए।
Tatkal Passport Kaise Banaye?
अगर आपको 20–25 दिन वेट नहीं करना है, तो जैसा मैंने ऊपर बताया था कि आप Tatkal Passport बना सकते हो। इसके लिए आपके 2000 रुपये ज़्यादा लगेंगे, लेकिन यह पासपोर्ट आपको 7 दिन में मिल जाता है इसके लिए आपको फॉर्म भरते टाइम Tatkal Passport option चुनना होता है और उसमें Tatkal Passport Documents लगते हैं –
Annexure F
2 additional ID proofs
इसमें पासपोर्ट आपको 7 दिन में मिल जाता है।
Passport Banane Me Kitne Din Lagte Hain?
अगर आप नॉर्मल पासपोर्ट बनाते हो तो आपको इसमें कम से कम 30 से 45 दिन लगते हैं और तत्काल पासपोर्ट में 1 से 7 दिन लगते हैं। मुझे 30 दिन लगे थे तब मेरा पासपोर्ट आया था।
Passport Apply Karne Ke Important Tips
- Form भरते समय spelling mistakes न करें
- Documents updated होने चाहिए
- Appointment से पहले सभी copies तैयार रखें
- Police verification में cooperate करें
निष्कर्ष
मैंने आपको पासपोर्ट कैसे बनवाएँ यह बता दिया और passport kaise apply kare यह ऊपर दूसरे ब्लॉग में पूरी तरह से आपको बताया है। अब आप आराम से अपना पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। और अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम आए, तो आप कमेंट करें या मुझे ईमेल करें, मैं आपको ज़रूर बता दूँगा।
QAN
1.पासपोर्ट बनाने में कितना टाइम लगता है
;नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 30 से 40 दिन लग सकते हैं और तत्काल पासपोर्ट में 7 दिन।
2.पासपोर्ट बनाने में कितने पैसे लगते हैं
;नॉर्मल 36 पेज में 1500 रुपये, 60 पेज में 2000 रुपये, तत्काल पासपोर्ट में 2000 और ज़्यादा।
