bandhkam kamgar yojna : अगर आपके बच्चे भी स्कूल या कॉलेज में हैं, तो स्कॉलरशिप कैसे मिलेगी—जानें।

अगर आप कहीं पर लेबर में काम कर रहे हो, तो सरकार ऐसे लेबर को bandhkam yojna के तहत बहुत फायदे देती है। जैसे कि इनमें से एक सबसे अच्छा फायदा यह है कि लेबर के 2 बच्चों को स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए साल में 1 बार कुछ पैसे दिए जाते हैं, जिससे उनके बच्चे अच्छे से पढ़ाई कर सकें। ये पैसे हर क्लास के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
bandhkam kamgar yojana के तहत स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कितने पैसे मिलते हैं?
अगर आपके 3 बच्चे होंगे, तो मैं आपको बता दूँ कि बांधकाम कामगार योजना में सिर्फ 2 बच्चों को ही पैसे मिलते हैं। जैसे अगर आपका बच्चा 1 क्लास में होगा, तो उसके लिए आपको 2500 रुपये मिलते हैं और ये पैसा जो बांधकाम लेबर होता है, उसके बैंक अकाउंट में आता है। वैसे ही 7 क्लास तक ये पैसा 2500 रुपये ही होता है। उसके बाद अगर आपका बच्चा 8 क्लास से 10वीं क्लास में जाएगा, फिर ये पैसा बढ़कर 5000 रुपये हो जाता है। उसके बाद 11वीं और 12वीं में जैसे आपका बच्चा जाएगा, ये पैसा बढ़कर 10000 रुपये हो जाता है। उसके बाद आगे फर्स्ट ईयर से लास्ट ईयर तक ये पैसा 20000 रुपये हो जाता है। अगर मेडिकल और आईटी में पढ़ाई होगी, तो ये पैसा अलग-अलग होता है, एमबीबीएस में 100000 (1 लाख) तक पैसे आते हैं।
bandhkam kamgar yojna के 32 फायदे
1.कामगार के 2 बच्चों को स्कॉलरशिप मिलती है
2.बच्चों की स्कूल की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता
3.कॉलेज की पढ़ाई के लिए सालाना पैसे
4.आईटीआई करने वाले बच्चों को सहायता
5.डिप्लोमा करने पर आर्थिक मदद
6.डिग्री कोर्स के लिए स्कॉलरशिप
7.इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए ज्यादा राशि
8.मेडिकल (MBBS) पढ़ाई के लिए 1 लाख तक सहायता
9.बच्चों की पढ़ाई का पैसा सीधे बैंक खाते में आता है
10.कामगार को दुर्घटना बीमा का लाभ
11.मृत्यु होने पर परिवार को सहायता राशि
12.स्थायी अपंगता पर आर्थिक मदद
13.अस्थायी अपंगता पर मुआवजा
14.कामगार की बीमारी में इलाज सहायता
15.प्रसूति (डिलीवरी) सहायता योजना
16.महिला कामगार को प्रसव भत्ता
17.कामगार के बच्चे के जन्म पर सहायता
18.कामगार की शादी के लिए सहायता राशि
19.कामगार की बच्ची की शादी में मदद
20.कामगार को औजार (Tools) खरीदने की मदद
21.कामगार को सेफ्टी किट / सुरक्षा उपकरण
22.कामगार के लिए रहने की सुविधा योजना
23.घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता
24.घर मरम्मत के लिए मदद
25.कामगार को पेंशन योजना का लाभ
26.बुढ़ापे में आर्थिक सहारा
27.कामगार को स्वास्थ्य जांच सुविधा
28.कोरोना या आपदा के समय सहायता राशि
29.कामगार के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधा
30.कामगार पहचान पत्र की सुविधा
31.योजना का लाभ हर साल नवीनीकरण पर मिलता है
32.गरीब और जरूरतमंद कामगारों को सरकारी सुरक्षा और सहारा
ये सभी फायदे सरकार भारत के लेबरों (मज़दूरों) को देती है।
bandhkam kamgar yojana Scholarship फॉर्म कैसे भरे (Scholarship Form)

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
-
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में
MahaBOCW ( bandhkam kamgar yojna login ) की वेबसाइट खोलें -
“शैक्षणिक सहायता / Scholarship Scheme” पर क्लिक करें
-
कामगार कार्ड नंबर डालकर लॉगिन करें
-
बच्चे की जानकारी भरें:
-
नाम
-
कक्षा
-
स्कूल/कॉलेज का नाम
-
आधार नंबर
-
-
सभी दस्तावेज़ अपलोड करें
-
सारी जानकारी ध्यान से जांचें
-
Final Submit बटन पर क्लिक करें
ऐसे ही आप सिर्फ स्कॉलरशिप फॉर्म ही नहीं, बल्कि bandhkam kamgar yojana के सभी 32 प्रकार के लाभों के फॉर्म भर सकते हो। बस थोड़ा-थोड़ा ही बदलाव होता है।
क्या बांधकाम कामगार योजना का फॉर्म अभी भरें?
नहीं, अभी आप फॉर्म भर नहीं सकते क्योंकि अभी सरकार ने ऑनलाइन क्लेम करने के लिए वेबसाइट का पोर्टल बंद करके रखा है। यह पोर्टल आने वाले कुछ दिनों में या जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आपको स्कॉलरशिप या कोई भी क्लेम करना है, तो आप अपने सभी दस्तावेज़ तैयार करके रखो। जैसे ही पोर्टल चालू होगा, आप तुरंत फॉर्म भर सकते हो।
निष्कर्ष –
यह भारत के सभी लेबरों को बांधकाम कामगार योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए आप यह फॉर्म जरूर भरें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
