PF का पैसा कितने दिन में आता है?— सबसे आसान और तेज़ तरीका जानें

PF का पैसा कितने दिन में आता है? –

अगर आप अपना PF का पैसा निकालना चाहते हैं और आपने Provident Fund (PF) से ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम किया है तो कितने दिन में आपका पैसा आता है — यह सवाल हमेशा रहता है कि पैसा कब आएगा और कितने दिन में आएगा।
यही सवाल सभी के मन में चलता है —

“PF का पैसा कितने दिन में आता है?”

आज हम PF का पैसा कैसे निकालें, PF का पैसा कितने दिन में आता है, क्यों देर होती है और क्यों जल्दी आता है — यह सब जानने वाले हैं।


pf ka paisa kab aayega

PF का पैसा कितने दिन में आता है? (सही जवाब)

EPF का पैसा आम तौर पर 5 से 7 दिन में आ जाता है अगर सब कुछ ठीक है।
लेकिन कुछ केस में 12 से 15 दिन भी लगते हैं।

EPFO की ओर से आधिकारिक समय सीमा – 20 दिन (maximum limit)


PF Claim कितने दिन में आता है? — Case-Wise Time

PF Claim Type PF आने में समय
Online PF Final Settlement 3–7 दिन
Online PF Advance (Form 31) 3–10 दिन
Offline PF Claim 15–30 दिन
Employer द्वारा Approval Delay 2–15 दिन extra
PF की KYC Complete नहीं होने पर Claim reject भी हो जाता है — यह ध्यान रखें

pa ka paisa check kaise kare

PF का पैसा जल्दी कैसे आएगा? (सबसे जरूरी)

अगर आपको PF के पैसों की जरूरत है और आप चाहते हैं कि पैसा जल्दी आए, तो ये बातें 100% ध्यान से करें:

✔ 1. KYC पूरा हो

  • आधार

  • PAN

  • बैंक अकाउंट

ये सभी आपके UAN से सही से लिंक होने चाहिए — ध्यान दें।

✔ 2. Aadhaar–UAN Matching

नाम, जन्मतिथि और जेंडर —
आधार और PF दोनों में एकदम एक जैसा होना चाहिए।
कई लोगों का बैंक में कुछ अलग और UAN में अलग लिखा होता है — इसलिए ध्यान रखें कि सब समान हो।

✔ 3. बैंक अकाउंट Active हो

अगर आपका बैंक अकाउंट NPA या inactive है तो PF के पैसे नहीं आएंगे।
इसीलिए हमेशा चालू (active) खाता दें।

✔ 4. Employer का Approval जल्दी हो

अगर आपने अपनी नौकरी छोड़ दी है और PF का पैसा निकालना चाहते हैं, तो अपनी कंपनी के employer से कहें कि आपकी PF request जल्दी approve कर दें।

✔ 5. UAN Active और Aadhaar Verified होना जरूरी है


PF का पैसा जल्दी क्यों नहीं आता?

सबसे आम कारण:

  • Aadhaar–UAN mismatch to Aadhaar card update karo

  • बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड गलत होना

  • PAN कार्ड अपडेट नहीं होना

  • कंपनी का PF देखने वाला व्यक्ति आपकी request जल्दी approve नहीं करता

  • EPFO server slow होना

  • Offline claim भेजना

इन सब कारणों से आपका PF क्लेम कट या Reject हो जाता है।


pa ka paisa track kaise kare

 

PF Status कैसे चेक करें?

आप PF का status आसानी से चेक कर सकते हैं और वहीं से समझ सकते हैं कि आपका पैसा कब तक आएगा:

✔ तरीका 1: EPFO Website

UAN LOGIN → Uan And Password→ Track stutas

✔ तरीका 2: UMANG App

App में EPFO section → Track Claim

✔ तरीका 3: SMS

अपने registered mobile से message भेजें:

EPFOHO UAN ENG 7738299899 पर

PF का पैसा आने के फायदे

  • Emergency में तुरंत पैसे की जरूरत पूरी होती है

  • नौकरी छूटने पर financial support

  • मेडिकल खर्च उठाने में मदद

  • बड़ी खरीददारी में सहारा


PF का पैसा जल्दी निकालने के नुकसान

  • भविष्य का retirement amount कम हो जाता है

  • EPF का interest कम मिलता है

  • आर्थिक सुरक्षा प्रभावित होती है


निष्कर्ष

PF का पैसा 5 से 7 दिन में आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।
कभी-कभी 20 दिन भी लग सकते हैं।
अगर KYC और सब कुछ सही हो तो बहुत जल्दी पैसा आ जाता है।
अगर आपकी जानकारी गलत हो या कंपनी employer approval देर से दे, तो समय बढ़ जाता है।

हमने भी अपना PF निकाला था, और हमारा PF का पैसा 5 दिन में हमारे बैंक में आ गया क्योंकि हमारा सब कुछ सही था।
आपका भी पैसा आ जाएगा, बस थोड़ा समय लगता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Scroll to Top